कुंभ राशिफल 07 फरवरी 2026: लव लाइफ में बढ़ेगा आकर्षण, जानें करियर और सेहत का हाल

Aaj Ka Kumbh Rashifal 07 Febuary 2026: आज 07 फरवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. ग्रहों की स्थिति देखें तो मकर राशि में सूर्य-मंगल की युति अनुशासन और साहस दे रही है, जबकि कुंभ राशि में बुध-शुक्र-राहु का त्रिग्रही योग तकनीकी प्रगति और आकर्षण बढ़ा रहा है. चंद्रमा का कन्या से तुला राशि में जाना मानसिक संतुलन और रिश्तों की ओर युवाओं का ध्यान खींचेगा.

Aaj Ka Kumbh Rashifal 07 Febuary 2026: कुंभ राशि (Aquarius)- बुध-शुक्र-राहु की युति आपकी राशि में है, जो करियर में प्रमोशन के योग बना रही है. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार है, एग्जाम में अच्छे नंबर आएंगे. ऑफिस में बॉस आपसे खुश होकर प्रमोशन या सैलरी बढ़ने जैसी कोई खुशखबरी दे सकते हैं. ननिहाल पक्ष से भी आपको काफी प्यार और सपोर्ट मिलेगा.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: बुध-शुक्र-राहु की युति आपकी राशि में है, जो करियर में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बना रही है. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ‘जैकपॉट’ जैसा है, परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे. ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी की हर जगह चर्चा होगी और बॉस आपके मुरीद बनेंगे.

लव लाइफ: लव लाइफ में ग्लैमर और आकर्षण बढ़ेगा. ननिहाल पक्ष या रिश्तेदारों के माध्यम से पार्टनर के साथ कोई सुखद यात्रा हो सकती है. आज आप पार्टनर को कोई महंगा तोहफा दे सकते हैं. सिंगल लोगों के लिए आज का दिन प्रपोज करने के लिए बहुत लकी है.

हेल्थ: राहु-बुध की युति त्वचा से जुड़ी एलर्जी या नसों में कंपन की समस्या दे सकती है. दिनभर भागदौड़ के बावजूद उत्साह बना रहेगा, लेकिन रात को गहरी नींद लेना आपके लिए जरूरी है. नशीले पदार्थों और तामसिक भोजन से पूरी तरह दूर रहें.

सावधानी: सफलता के नशे में अपने जूनियर्स या सहकर्मियों का अपमान न करें.

उपाय: कुत्तों को तेल लगी हुई रोटी खिलाएं.

शुभ अंक-6. शुभ रंग– सफेद

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- कुंभ राशि में चार ग्रहों का महाजाल, इस वेलेंटाइन वीक में किसका खिलेगा प्यार का फूल और किसका टूटेगा दिल!

Also Read:- आज का पंचांग 7 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >