Aaj ka kark rashifal 29 march 2024: घर के साथ ऑफिस का भी माहौल सही रहेगा

कर्क- कर्क राशि के जातक आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे. घर के साथ साथ ऑफिस का भी माहौल सही रहेगा. बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद हर काम के लिए जरूरी रहता है, अगर किसी नए काम की शुरूआत करने का मन बना रहे हैं, तो अपने से बड़ों कि सलाह जरूर लें. आज दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा मौका है. दूसरों की बात को समझने की कोशिश करेंगे.

लव राशिफल

पार्टनर के साथ सैर पर जाने की बात नहीं बन पाएगी. शादी शुदा कपल कोशिश करें कि वो अपने जीवनसाथी के साथ शाम का समय किसी रेस्टोरेंट में गुजारें, क्वालिटी टाइम बीताने का मौका मिलेगा. आपको किसी रिश्तेदार से जुड़ाव महसूस होगा. आज रोमांटिक होकर अपने लव पार्टनर को प्रपोज करने के लिए अच्छा दिन है.

हेल्थ राशिफल

खराब खान-पान फॉलो करने से आपको आज पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है. आप अस्वस्थ महसूस कर सकती हैं. ऐसे में सलाह दी जाती है कि बाहर का खाना न खाएं.

शुभ अंक—9
शुभ रंग—पिंक

Aaj Ka Rashifal,29 मार्च 2024

कर्क राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल

किसी जरूरी काम पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है. कारोबार में यदि कोई सौदा तय होता है तो आपको दो से तीन बार सोचने की सलाह दी जाती है. काम को लेकर मन में कुछ नई प्लानिंग कर सकते हैं. नौकरी पेशा जातकों की सहकर्मियों के साथ ताल मेल बनेगा, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकता है.

शुक्रवार के दिन ना करें ये काम

आज शुक्रवार के दिन इस मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः। का जाप करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है तो इस मंत्र के जाप से आपकी स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है, साथ ही इस मंत्र का जाप स्नान करके, साफ कपड़े पहनकर, आसन पर बैठकर मां लक्ष्मी के सामने करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >