आज का कर्क राशिफल 13 मार्च 2024: विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है

कर्क- अपनी वाणी में मधुरता लाएं. कार्य स्थल पर मन चाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आएंगी. विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है.

लव राशिफल- शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा. जीवनसाथी मददगार रहेगा और आप उनके साथ अपनी कुछ परेशानियों को जाहिर करेंगे. ससुराल पक्ष से झगड़ा होने की नौबत आ सकती है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी होगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते से संतुष्ट होंगे और इस वजह से उनके चेहरे पर मुस्कुराहट भी होगी.

हेल्थ राशिफल– आप एक साहसी प्राणी हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको खतरनाक परिस्थितियों में कूदने की ज़रूरत है. यदि आप स्वास्थ्य का अच्छा स्तर बनाए रखने के लिए आत्म-देखभाल नहीं करते हैं तो आपके पास जो गर्व और उत्साह है वह बेकार है. अतिरिक्त ऊर्जा से उबरने के लिए अपना समय गतिविधियों में लगाना और कुछ मानसिक आराम के लिए ब्रेक लेना भी ठीक है.

शुभ अंक—2,
शुभ रंग— ग्रे

कर्क राशिफल वालों के लिए आर्थिक राशिफल
कर्क राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपको हर मामले में सम्‍मान की प्राप्ति होगी. आपके लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला होगा. पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा. आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा.
बुधवार को ना करें ये गलती

बुधवार के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. शास्त्रों में मान्यता है कि बुधवार के दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ता है और पति पत्नी के रिश्ते में तनाव पैदा होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >