Aaj Ka Kark Rashifal 13 Febuary 2026: मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित और साहसी बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा सोशल मीडिया, रोमांस और करियर में कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा. चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. आइए जानते हैं, पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का कर्क राशिफल.
कर्क (Cancer)- चंद्रमा का धनु में गोचर रुके हुए कामों में गति लाएगा और भाग्य को मजबूत करेगा. काफी समय से अटका हुआ कोई काम आज पूरा हो जाएगा, जिससे मन खुश रहेगा. अगर कोई नया गैजेट या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान है, तो अपने पार्टनर की राय जरूर लें. स्टूडेंट्स को सफलता के लिए आज एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है.
करियर-बिजनेस: चंद्रमा का धनु में गोचर आपके रुके हुए कामों में जान डाल देगा. ऑफिस में जो फाइलें काफी समय से अटकी थीं, वे आज क्लियर हो जाएंगी. अगर आप कोई नया गैजेट या प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन प्लानिंग के लिए अच्छा है, बस कोई भी बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच-परख कर लें.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन थोड़ा इमोशनल हो सकता है. अपने किसी फैसले में पार्टनर की राय जरूर लें, इससे उन्हें लगेगा कि आप उनकी कद्र करते हैं. शाम को पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको दिन भर की थकान से राहत देगा. सिंगल लोगों को आज प्यार के मामले में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा मिला-जुला है. चंद्रमा के कारण आपको सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है, इसलिए ठंडी चीजों से बचें. अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए काढ़ा या हर्बल टी का सहारा लें. स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी होगी, इसलिए अपनी डाइट में नट्स और दूध जरूर शामिल करें.
सावधानी: नया इन्वेस्टमेंट करने से पहले घर के बड़ों या पार्टनर की सलाह जरूर लें.
उपाय: शिवलिंग पर दूध और अक्षत अर्पित करें और एकादशी का व्रत रखें.
शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- केसरिया
Also Read:- पंचांग 13 फरवरी 2026: आज है विजया एकादशी, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम
Also Read:- विजया एकादशी पर किन चीजों का दान करना होता है शुभ?
