आज का कन्या राशिफल 20 मार्च 2024: घर पर आपसे मिलाने कोई रिश्तेदार आएगा

कन्या-आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी . सोशल मिडिया के जरिए आप किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगें. ऑफिस में हर कोई आपके कार्यों से प्रभावित होगा. घर पर आपसे मिलाने कोई रिश्तेदार आएगा उनके साथ अलग-अलग व्यंजनों का आनंद उठाएंगे. आप जीवनसाथी को गोल्ड की कोई ज्वेलरी उपहार में देंगे.
लव राशिफल– आज साथी दिल खोलकर अपनी आशिकी का इजहार करेंगे. जो आपको किसी सपने जैसा लगेगा. सिंगल डेटिंग साइट्स पर अपने लिए सच्चा प्यार खोजेंगे.
हेल्थ राशिफल- ब्रह्मांड आपको ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है, जो दिन में खुशी और हंसी जोड़ती हैं. अपनी पसंदीदा धुनों पर नृत्य करें. तारों के नीचे ध्यान करें. प्रकृति के बीच टहलें. लाफिंग हेल्दी होती है. इसलिए मुस्कुराना और हंसना जरूरी है.

शुभ अंक—8
शुभ रंग— नीला

कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक राशिफल
कन्या राशि के लोगों की धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और कारोबार में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में तरक्‍की होगी और आपके लिए आज रिस्‍क लेना फायदे वाला हो सकता है. आपको ऑफिस के काम में सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है. आज आपको ऑफिस में कोई जरूरी काम सौंपा जा सकता है. उसमें भी आप खुद को प्रूफ कर लेंगे.
बुधवार को करें ये उपाय
हिंदू धर्म में दान करना पुण्य का काम माना जाता है. ऐसे में बुधवार के दिन हरी मूंग का दाल का दान करना चाहिए. ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है. इसके साथ ही भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >