कन्या राशिफल 6 फरवरी 2026: आज जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, पिता की सलाह दिलाएगी बड़ा लाभ

Aaj Ka Kanya Rashifal 06 Febuary 2026: आज 06 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज ग्रहों की स्थिति बहुत ही विशेष है. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर युवाओं को करियर के प्रति जुनूनी बना रहे हैं. बुध, शुक्र और राहु की कुंभ राशि में युति सोशल मीडिया, लव लाइफ और नई तकनीक में रुचि बढ़ाएगी. चंद्रमा कन्या राशि में होने से काम में बारीकी आएगी. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं.

Aaj Ka Kanya Rashifal 06 Febuary 2026: कन्या राशि वालों के लिए 6 फरवरी का दिन सामान्य रहेगा. चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आप भावुक और व्यवहारिक दोनों रहेंगे. आज का दिन मिला-जुला रहेगा. घर या पर्सनल लाइफ से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें. अगर आप कोई नया काम या निवेश करना चाहते हैं, तो अपने पापा से सलाह जरूर लें, उनकी बात आपके बहुत काम आएगी.

आज का राशिफल. कन्या राशि वालों के लिए 6 फरवरी का दिन सामान्य रहेगा।

करियर-बिजनेस: चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जो आपको काम में बहुत बारीक और व्यवहारिक बनाएगा. बिजनेस में कोई भी नया निवेश करने से पहले अपने पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए ‘मील का पत्थर’ साबित होगा. युवाओं को आज करियर से जुड़ी कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है.

लव लाइफ: आज आप दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे. लव लाइफ में रोमांस तो रहेगा, लेकिन आप थोड़े ज्यादा ‘एनालिटिकल’ हो सकते हैं, जो पार्टनर को बुरा लग सकता है. पर्सनल लाइफ के फैसलों में जल्दबाजी न करें और पार्टनर को अपनी बात रखने का पूरा मौका दें.

हेल्थ: मानसिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे, लेकिन त्वचा से जुड़ी कोई एलर्जी या समस्या हो सकती है. पर्याप्त पानी पिएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. चंद्रमा के प्रभाव से आपको जुकाम या एलर्जी की शिकायत हो सकती है, इसलिए ठंडी चीजों से बचें.

सावधानी: कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला पापा की सलाह के बिना न लें.

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.

शुभ अंक- 7.
शुभ रंग- भूरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read:– शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

Published by: Ranjan Kumar

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >