Aaj Ka Dhanu Rashifal 27 August 2026: आज 27 अगस्त का दिन अनुभवी मार्गदर्शन से करियर के पुराने मामले सुलझेंगे. कारोबार में लाभ के योग हैं, लेकिन आर्थिक जोखिम और खान-पान में लापरवाही दिन का संतुलन बिगाड़ सकती है. आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
करियर-बिजनेस
आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है. नौकरी में पुराना मामला सुलझ सकता है या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार में फायदा हो सकता है, लेकिन पैसे से जुड़े फैसले सोचकर ही लें. बिना जरूरत जोखिम लेने से बचें.
रिलेशनशिप
घर में भविष्य और पैसों को लेकर बातचीत हो सकती है. परिवार के किसी बड़े से अच्छी सलाह भी मिल सकती है. अपनी बात रखते समय दूसरों की राय का भी ध्यान रखें.
लव लाइफ
प्रेम जीवन में भरोसा बना रहेगा. साथी के साथ आगे की जिंदगी को लेकर बात हो सकती है. मन की बात छिपाने के बजाय साफ कहेंगे तो रिश्ता और सहज होगा.
स्वास्थ्य
खानपान थोड़ा बिगड़ सकता है. समय पर खाना और पर्याप्त पानी लेना जरूरी रहेगा. बहुत ज्यादा तला-भुना या भारी भोजन करने से बचें.
शुभ रंग: पीला. शुभ अंक: 3