आज का धनु राशिफल 20 मार्च 2024: कोर्ट संम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा

धनु- आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है. दुकानदारों को उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है. आप जिस भी काम में हाथ बढ़ाएंगे, वो जरूर सफल होगा. छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा. कोर्ट संम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा. माता के दर्शन करें, किस्मत का साथ बना रहेगा.

लव राशिफल- शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा. एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से बचना ठीक होगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया है. रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा.

हेल्थ राशिफल– ऐसी शारीरिक गतिविधियों में संलग्न हों, जो आपको उत्साहित करती हैं. एक तेज़ आउटडोर साहसिक कार्य, एक डांस सेशन या एक नया खेल आज़माना शरीर और आत्मा दोनों के लिए स्फूर्तिदायक होगा. अपने आप को गति देना याद रखें और अत्यधिक परिश्रम से बचें. आपका उत्साह आपको अपने नियमित भोजन की उपेक्षा करने के लिए प्रेरित कर सकता है. इसलिए सुनिश्चित करें कि आप स्वस्थ आहार से खुद को पोषित करें.

धनु राशि वालों के लिए आर्थिक राशिफल
धनु राशि के लोगों को आज हर काम बहुत ही ध्‍यान से करने की जरूरत है. बेहतर होगा कि किसी काम में जल्‍दी न करें और अपने काम पर फोकस करें. जिस काम को आप पाना चाहते हैं कोई वहां आपसे पहले आकर अपना उल्लू सीधा कर सकता है. जो भी करना है बिना समय गवाएं ही कर लें और अपने काम पर ध्‍यान दें.

शुभ अंक:2
शुभ रंग: सफेद
बुधवार के दिन करें ये उपाय
अगर आप बुध दोष से पीड़ित है, तो रोजाना मां दुर्गा की आराधना करें. इसके साथ ही ‘ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का 5, 7, 11, 21 या 108 बार जाप करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >