Aaj Ka Dhanu Rashifal 24 December 2025: धनु राशि वालें आज रहें सतर्क, धन हानि के योग

Aaj Ka Dhanu Rashifal 24 December 2025: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन बुधवार. पढ़ें आज का दैनिक धनु राशिफल

Aaj Ka Dhanu Rashifal 24 December 2025: धनु राशि- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए आत्मविकास, सोच में विस्तार और संतुलन बनाने का संकेत देता है. आज आप भविष्य को लेकर गंभीरता से सोचेंगे. लेन-देन में सावधानी रखें. दिन के मध्य में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. लेकिन धैर्य से काम लेने पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी. शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं.

करियर- करियर के क्षेत्र में आज सीखने और योजना बनाने का दिन है. नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी या प्रशिक्षण मिल सकता है. व्यवसाय में विस्तार की चर्चा हो सकती है, लेकिन अंतिम निर्णय सोच समझकर लें.

धन और वित्त- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें. उधार या निवेश से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी जरूरी है.

प्रेम और संबंध- रिश्तों में खुलापन और संवाद बना रहेगा. जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति से विचार साझा करने का अवसर मिलेगा. अविवाहित लोगों को नई पहचान हो सकती है.

स्वास्थ्य- शारीरिक थकान, पैरों या कमर में हल्का दर्द संभव है. आराम, हल्का व्यायाम और पर्याप्त नींद जरूरी रहेगी.

पारिवारिक और आध्यात्मिक पक्ष- परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी. किसी बड़े की सलाह लाभ देगी. आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा.

आज का उपाय- केले के वृक्ष को जल अर्पित करें और “ॐ बृहस्पतये नमः” मंत्र का जप करें.

संदेश- संयम, धैर्य और सकारात्मक सोच से लिया गया निर्णय भविष्य को मजबूत बनाएगा.

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 5


वाणी अग्रवाल
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ
Mo- 9431002995

Also Read: Aaj Ka Panchang 24 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >