Aaj Ka Dhanu Rashifal 22 December 2025: धनु राशि- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए आत्मचिंतन और धैर्य का संकेत देता है. आज आप करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं ले पाएंगे. आज पहले से बने प्रभाव में कमी महसूस हो सकती है. किसी रिश्ते के प्रति बदलता नजरिया आपके निर्णयों को प्रभावित कर सकता है. आज पेट दर्द या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें.
करियर- करियर के क्षेत्र में आज दबाव बना रह सकता है. प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातकों पर काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और वर्तमान कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूरा करने पर ध्यान दें.
धन और वित्त- आर्थिक रूप से आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों की स्थिति कमजोर रह सकती है. निवेश या बड़े लेन-देन से फिलहाल दूरी बनाए रखना बेहतर होगा.
प्रेम और संबंध- लव लाइफ में आज एक- दुसरे की भावनाओं को समझने में कमी महसूस हो सकती है. पार्टनर द्वारा आपकी भावनाओं को न समझ पाने से तनाव बढ़ सकता है. बातचीत में संयम और धैर्य बनाएं रखें.
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. पेट दर्द, गैस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें. अधिक भागदौड़ से थकान हो सकता है.
पारिवारिक व आध्यात्मिक पक्ष- पारिवारिक जीवन में सहयोग और समझ की जरूरत रहेगी. घर में शादी से जुड़ी ऑनलाइन खरीदारी हो सकती है. संतान के लिए सरप्राइज़ पार्टी रखने की योजना बन सकती है. आध्यात्मिक रूप से आज ज्ञान और जीवन का उद्देश्य पर सोच बढ़ेगी.
आज के उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले पुष्प अर्पित करें. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जप करें. पीले रंग के कपड़े में 2 लौंग, इलायची और जायफल बांधकर मंदिर में रखें. किसी जरूरतमंद को पीली वस्तु या चना दाल दान करें. किसी गुरु या बुजुर्ग का आशीर्वाद लें.
शुभ समय- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक
संदेश- आज का दिन यह सिखाता है कि सच्ची प्रगति ज्ञान और अनुभव के संतुलन से आती है. जब आप धैर्य रखते हैं और सीखने के लिए खुले रहते हैं, तभी जीवन आपको सही दिशा में आगे बढ़ाता है. शांत मन से लिए गए निर्णय भविष्य में स्थिरता और संतोष देंगे.
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 5
