शाहिद कपूर की ‘ब्लडी डैडी’ इन कारणों की वजह से बनी मोस्ट वॉच, OTT पर आप भी देख सकते हैं बिल्कुल फ्री

1 / 1
शाहिद कपूर की ‘ब्लडी डैडी’ इन कारणों की वजह से बनी मोस्ट वॉच, OTT पर आप भी देख सकते हैं बिल्कुल फ्री
फुल स्क्रीन में देखें

शाहिद कपूर की ‘ब्लडी डैडी’ इन कारणों की वजह से बनी मोस्ट वॉच, OTT पर आप भी देख सकते हैं बिल्कुल फ्री

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने ब्लडी डैडी फिल्म से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था. अब ये मूवी इस साल की मोस्ट वॉच फिल्मों में से एक बन गई. अब इसपर एक्टर ने बात की है.

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में ओटीटी की दुनिया में कदम रखा. उनकी फिल्म ब्लडी डैडी रिलीज हुई. जिसे दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला. अब ये मूवी इस साल की मोस्ट वॉच फिल्मों में से एक बन गई.

शाहिद कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, “मैं हमेशा दर्शकों का सम्मान पाने के लिए तरसता रहा हूं. मुझे लगता है कि एक बार किसी कलाकार को, चाहे वह फिल्म निर्माता हो या अभिनेता, यहां तक​कि एक खिलाड़ी भी, लोगों का सम्मान मिलेगा, तो वे अपने ग्राफ में स्थिरता लाने में सक्षम होंगे.”

एक्टर ने आगे कहा, “एक अभिनेता के रूप में, आपको सिर्फ यह नहीं मान लेना चाहिए कि सिर्फ इसलिए कि आप एक स्टार हैं, लोग आपको हर जगह पसंद करेंगे, यह उस तरह से काम नहीं करता है! दर्शक बहुत समझदार है और उन्हें जो कहानी पसंद आएगी, उसे जरूर देखेंगे.

शाहिद कपूर आगे कहते हैं, “जिंदगी में उतार चढ़ाव बहुत जरूरी है. जैसा कि आपने देखा होगा कि अभी बहुत सफल अभिनेता है, जिन्होंने सुपरहिट फिल्में दी है. हालांकि अब उन्हें फेलियर देखना पड़ा है.

शाहिद कपूर जो अगली बार कृति सेनन के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगे. अपने खुद के करियर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, “मैं अनुभव प्राप्त कर रहा हूं और इसे अधिक बार सही करना सीख रहा हूं. मैं ऐसे चरणों से गुज़रा हूं, जहां मुझे यह सही लगा लेकिन बहुत बिखरे हुए तरीके से.”

शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी को आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं. यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने आदित्य बसु और सिद्धार्थ-गरिमा के साथ फिल्म लिखी है, और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित है. इसमें शाहिद कपूर, संजय कपूर, डायना पेंटी, रोनित रॉय, राजीव खंडेलवाल, अंकुर भाटिया और विवान भटेना शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >