Panchayat 3 से लेकर Aashram 4 तक, OTT पर रिलीज होंगी ये धांसू वेब सीरीज

1 / 1
Panchayat 3 से लेकर Aashram 4 तक, OTT पर रिलीज होंगी ये धांसू वेब सीरीज
फुल स्क्रीन में देखें

mirzapur3

साल 2024 में कई ऐसे वेब सीरीज है, जिसका फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. इस साल मिर्जापुर 3, पाताल लोक 2, नायडू 2 और पंचायत 3 आने वाला है, जिसके रिलीज होने का फैंस वेट कर रहे है.

आजकल लोग घर पर बैठकर नयी फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. ऐसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म आ गए है, जिसपर आप कॉमेडी, हॉरर, थ्रिलर रोमांटिक हर अलग जॉनर के सीरीज देख सकते हैं. वहीं, इस साल के कई पॉपुलर सीरीज के सीक्वल रिलीज होने जा रहे है.

‘मिर्जापुर सीजन 3’ के दोनों सीजन ने दर्शकों के होश उड़ा दिए थे. सीरीज की कहानी दर्शकों को पसंद आई थी और अब लोग इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीरीज इसी साल आएगी. अभी तक आधिकारिक रिलीज की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

‘मिर्जापुर सीजन 3‘ में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में वापसी करते दिखेंगे. जबकि अली फजल गुड्डू पंडित और श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने गोलू गुप्ता के रूप में अपनी भूमिका दोहराती दिखेंगी.

जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता स्टारर पंचायत सीजन 3 एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स से पता चला है कि पंचायत इसी साल रिलीज हो सकती है. अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Also Read: Panchayat 3 OTT: पंचायत 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, फुलेरा गांव छोड़कर नहीं जाएंगे सचिव जी!

आश्रम सीजन 4 इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है. इसमें बॉबी देओल बाबा निराला के रोल में नजर आए थे. सीजन 4 की कहानी काफी जबरदस्त होने वाली है.

मनोज बाजपेयी की लोकप्रिय वेब सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन के रिलीज का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. पिछले सीजन सामांथा विलेन के रोल में दिखी थी.

सुष्मिता सेन एक बार फिर से ‘आर्या 3’ से वापसी कर रही है. ये वेब सीरीज 9 फरवरी 2024 को डिज्नी+हॉटस्टार को रिलीज हो चुकी है. इसमें चंद्रचूड़ सिंह, वीरेन वजीरानी, विरती वाघानी, जयंत कृपलानी, सोहेला कपूर, सिकंदर खेर हैं.

पाताल लोक 2020 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज में से एक है. सीजन 1 के बाद प्रशंसकों सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. कहा जा रहा है कि इसका सीजन 2 इसी साल रिलीज होगा.

तेलुगु सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती ने अपनी वेब सीरीज ‘राणा नायडू’ को लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि दूसरे पार्ट की शूटिंग जनवरी में शुरू हो गई है और ये इस साल के लास्ट तक रिलीज हो सकता है.

शाहिद कपूर ने फर्जी वेब सीरीज से ओटीटी की दुनिया में एंट्री की. इसका दूसरे सीजन का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे है.

 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >