कोरोना के बीच एक और जानलेवा वायरस की दस्तक, खौफ में बिहार

बिहार में एक और जानलेवा वायरस दस्तक दे रहा है. सूत्रों की माने तो पिछले दो महीने में पटना समेत राज्य के कुछ हिस्सों में कौओं और सुअरों की अचानक मौत के उनकी सैम्पल जांच कराई गयी जिसमें बर्ड फ्लू बीमारी की पुष्टि हुई है.

पशुपालन विभाग हालांकि अभी बर्ड फ्लू और स्वाइन फ्लू के मामलों से इंकार कर रहा है, पर उसकी एनीमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन इंस्टीच्यूट स्वाइन फीवर से सुअरों और कौवों की मौत होने की बात स्वीकार कर रहा है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दो माह में पटना समेत राज्य के कुछ हिस्सों में कौओं और सुअरों की अचानक मौत के बाद उनके सैम्पल जांच के लिए कोलकाता भेजे गए थे. जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू बीमारी की पुष्टि हुई है.

निरंतर बदलते मौसम के कारण किसी बीमारी की आशंका के मद्देनजर पूरे राज्य में सर्विलांस बढ़ा दी गई है. कहा कि यही बीमारी यदि किसी पॉल्ट्री फार्म में निकलती तो वहां और आसपास के क्षेत्रों में मुर्गे-मुर्गियों की सामूहिक किलिंग होती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >