Mirzapur-पंचायत से लेकर द फैमिली मैन तक, ये हैं हिंदी की टॉप 10 वेब सीरीज, बिल्कुल ना करें मिस

अगर इस वीकेंड पर आप के पास कोई प्लान नहीं है और आप घर पर रहकर कुछ शानदार वेब सीरीज देखना चाहते हैं. तो आपको बताते हैं ऐसे ही सीरीज के बारे में जिसे देखकर आप बोर नहीं होंगे.

साल 2018 में आई वेब सीरीज मिर्जापुर अब तक की सबसे बेहतरीन एक्शन क्राइम थ्रिलर में से एक है. पंकज त्रिपाठी स्टारर इस सीरीज में दिव्येंदु, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और विक्रांत मैसी भी लीड रोल में मौजूद हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

द फैमिली मैन एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का एक शानदार पैकेज है. इस सीरीज में मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं. इसकी कहानी श्रीकांत तिवारी नाम के एक आदमी के बारे में है जो एक इंटेलिजेंस ऑफिसर हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

के के मेनन और विनय पाठक स्टारर स्पेशल ऑप्स एक शानदार स्पाई थ्रिलर है. इस सीरीज में एक रॉ एजेंट की कहानी दिखाई गई है जो अपनी टीम के साथ मिलकर भारत पर हुए एक हमले के पीछे के आतंकवादी को ढूंढते हैं. इसे आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

ये मेरी फैमिली एक कॉमेडी ड्रामा है जिसका निर्माण समीर सक्सेना ने किया है. ये सीरीज 1990 के समय के मिडिल क्लास पारिवारिक जीवन को दिखाती है. इसे आप अमेजन मिनी टीवी पर देख सकते हैं.

शेफाली शाह और रसिका दुग्गल स्टारर दिल्ली क्राइम दिल्ली के एक पुलिस बल की कहानी को दिखाती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान स्टारर सेक्रेड गेम्स दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इसकी कहानी पुलिस अधिकारी सरताज सिंह के जीवन पर आधारित है जो एक मशहूर क्रिमिनल गणेश गायतोंडे के गुंडाराज को खत्म करने के लिए डटे हुए होते हैं. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read: Horror Web Series: रोंगटे खड़े कर देंगी ये 8 हॉरर वेब सीरीज, OTT पर अभी करें एंजॉय

असुर सीरीज का पहला भाग 2020 में रिलीज हुआ था और अब इसका दूसरा भाग भी आ चुका है. इस सीरीज में अरशद वारसी, बरूण सोबती जैसे किरदार मौजूद हैं. इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

2019 में रिलीज हुई कॉमेडी सीरीज गुल्लक एक मिडिल क्लास परिवार और उनकी स्मॉल टाउन जिंदगी को दिखाती है. इस सीरीज के अब तक कुल 3 सीजन आ चुके हैं और इसे आप सोनी लिव एप पर देख सकते हैं.

कोटा फैक्ट्री भारत की पहली ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ वेब सीरीज है, जो कोटा शहर को, वहां के माहौल, वहां के कोचिंग सेंटर, कैसे बच्चे देशभर से वहां तैयारी के लिए जाते हैं, इन सभी चीजों दिखाती है. इसे आपको मिस नहीं करना चाहिए और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read: Suspense Thriller Web Series: अगर आप हैं स्पाई-थ्रिलर के शौकीन, तो देखिए ये 8 वेब सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >