Mirzapur 3 OTT Release: कालीन भैया की ‘मिर्जापुर 3’ इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जान लें तारीख

1 / 1
Mirzapur 3 OTT Release: कालीन भैया की ‘मिर्जापुर 3’ इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जान लें तारीख
फुल स्क्रीन में देखें

Mirzapur 3 OTT Release: कालीन भैया की ‘मिर्जापुर 3’ इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जान लें तारीख

Mirzapur 3 OTT Release: पिछले दो सीजन की सफलता के बाद वेब सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन कब आएगा, ये फैंस जानना चाहते है. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा ने मुख्य किरदार निभाया है. एक बार फिर से दर्शकों को तीसरे सीजन में खूब सारा एंटरटेनमेंट देखने मिलेगा.

वेब सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन कब आएगा, इसक जवाब फैंस कब से जानना चाहते है. तीसरे सीजन को लेकर फैंस के बीच सस्पेंस बना हुआ है. दर्शक जानना चाहते है कि ये कब रिलीज होगा.

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में नजर आए थे. इस किरदार ने उनकी लोकप्रियता बढ़ा दी. इसके अलावा इसमें अली फजल और दिव्येंदु शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

मिर्जापुर का पहला पार्ट साल 2018 में प्राइम वीडियो पर आया था, जिसके बाद फैंस दूसरे पार्ट का इंतजार करने लगे. मिर्जापुर 2 साल 2020 में आया था, जो सुपरहिट रहा था. दोनों सीजन ने रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता बटोरी.

मिर्जापुर 3 को लेकर नया अपडेट आया है, जिसे फैंस जानकर खुश हो जाएंगे. न्यूज9लाइव की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिर्जापुर 3 मार्च 2024 के अंतिम सप्ताह में अमेजन प्राइम पर आएगा. हालांकि, मेकर्स ने इसपर आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिर्जापुर 3 से जुड़ी फिल्मांकन और पोस्ट-प्रोडक्शन काम लगभग खत्म हो गया है. बता दें कि सीरीज में पंकज त्रिपाठी के अलावा इसमें श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, हर्षिता शेखर गौड़, अली फजल, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, भुवन अरोड़ा भी इसमें दिखेंगे.

सीजन 2 के समापन पर इसने दर्शकों के दिमाग में कई सवाल खड़े कर दिए थे. फैंस सोचने पर मजबूर हो गए थे कि क्या कालीन भैया का राज मिर्जापुर में खत्म हो गया. गुड्डू पंडित को लगता है कि उसने कालीन भैया का मार दिया है.

वहीं, मिर्जापुर 2 के समापन में दिखाया गया था कि बीना त्रिपाठी अपने बेटे को गद्दी पर बैठाने के लिए क्या चाल चलेगी. क्या वो अली फजल से हाथ मिलाएगी, इन सारे सवालों का जवाब तीसरे पार्ट में देखने मिलेगा.

मिर्जापुर 2 का अंत मुन्ना के मारे जाने के साथ हुआ और कालीन भैया को गोली लगने से हुई. हालांकि शरद शुक्ला ने कालीन भैया को बचा लिया और उसे गाड़ी में बैठाकर ले गया. बता दें कि इसे करण अंशुमन और पुनीत कृष्णा ने बनाया है.

मिर्जापुर एक क्राइम-थ्रिलर है जो भारत के भीतरी इलाकों पर आधारित है. पंकज त्रिपाठी एक माफिया की भूमिका निभाते हैं. अली एक डॉन का रोल निभाते है, जो कालीन भैया का राज मिटाना चाहते है.

ऋचा चड्ढा और अली फजल दोनों ने सोशल मीडिया पर हाल ही में पोस्ट किया कि वो दोनों माता-पिता बनने वाले है. उन्होंने पोस्ट कर लिखा, “दिल की एक छोटी सी धड़कन हमारी दुनिया में सबसे तेज आवाज है.”

Also Read: Anupama: अनुज से धोखा मिलने के बाद अनुपमा के दिल में ये शख्स लेगा जगह! श्रुति के सामने आएगा सबसे बड़ा सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >