May Web Series 2023: ओटीटी पर मई में एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज होंगी ये जबरदस्त वेब सीरीज

May Web Series 2023: मई में कई ऐसे वेब सीरीज रिलीज होने वाले है, जिसमें दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. इस लिस्ट में डिंपल कपाड़िया की वेब सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो और सोनाक्षी सिन्हा की दहाड़ शामिल है.

सोनाक्षी सिन्हा वेब सीरीज दहाड़ से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली है. दहाड़ में सोनाक्षी के अलावा विजय वर्मा, सोहम शाह और गुलशन देवैया अहम रोल में है. इसका ट्रेलर 3 मई को रिलीज किया जाएगा.

दहाड़ एक क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है और इसमें सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही है. 12 मई, 2023 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर सीरीज रिलीज होगी.

डिंपल कपाड़िया वेब सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो में नजर आएगी. इसमें राधिका मदान, ईशा तलवार और अंगिरा धर मुख्य भूमिका निभा रही है. ये 5 मई, 2023 को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

नसीरुद्दीन शाह, अदिति राव हैदरी और धर्मेंद्र स्टारर वेब सीरीज ताज को काफी सराहना मिली. अब इसका दूसरा पार्ट भी आ रहा है, जो 12 मई, 2023 को जी5 पर रिलीज होगी.

सान्या मल्होत्रा और राजपाल यादव की वेब सीरीज कटहल- अ जैकफ्रूट मिस्ट्री नेटप्लिक्स पर रिलीज होगी. ये वेब सीरीज 19 मई 2023 से स्ट्रीम होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >