The Great Indian Family OTT Release: विक्की कौशल की ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ इस ओटीटी पर हुई रिलीज, डिटेल्स

1 / 1
The Great Indian Family OTT Release: विक्की कौशल की ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ इस ओटीटी पर हुई रिलीज, डिटेल्स
फुल स्क्रीन में देखें

The Great Indian Family OTT Release: विक्की कौशल की ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ इस ओटीटी पर हुई रिलीज, डिटेल्स

The Great Indian Family OTT release: पारिवारिक कॉमेडी फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में विक्की कौशल, मानुषी छिल्लर, मनोज पाहवा, उज्जवल, सादिया सिद्दीकी है. फिल्म की कहानी काफी अलग और हटकर है. अब डेढ़ महीने बाद मूवी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है.

फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में विक्की कौशल, मानुषी छिल्लर, मनोज पाहवा, उज्जवल, सादिया सिद्दीकी है. फैंस के लिए गुड न्यूज है. अब डेढ़ महीने बाद मूवी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है.

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित द ग्रेट इंडियन फैमिली को अब अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म के पोस्टर के साथ रोमांचक घोषणा की. इसके कैप्शन में लिखा है, “हंसी, प्यार और दिल को छू लेने वाली अराजकता की एक अनफ़िल्टर्ड खुराक! #TheGreat IndianFamilyOnPrime, अभी देखें.”

प्रभात खबर ने फिल्म को ढाई स्टार्स दिए है. यह फिल्म आपसी अपनी सौहार्द और धर्म निरपेक्षता की पाठ पढ़ाने की कोशिश भी करती है. लेकिन अफसोस की बात है कि कहानी अच्छी सोच के साथ बनने के बावजूद पूरी तरह से मुकम्मल नहीं हो पाती है.

विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर को लेकर सुर्खियों में है. ये मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित है. फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है.

विक्की कौशल की सैम बहादुर इसी साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. एक्टर फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. सैम बहादुर में नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक, रिचर्ड भक्ति क्लेन, साकिब अयूब और कृष्ण कांत सिंह बुंदेला भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

विक्की कौशल ने फिल्म मसान से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसमें उनकी दमदार एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की थी.

विक्की कौशल का नाम नाम हरलीन सेठी और बाद में मालविका मोहनन से जोड़ा गया है. लेकिन एक्टर ने साल 2021 को कैटरीना कैफ से शादी कर ली.

Also Read: शाहरुख खान ने की डेविड बेकहम की मेहमान नवाजी, रखी शानदार पार्टी, यूजर्स बोले- खान साहब ने बुलाया तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >