इन 5 वेब सीरीज में एक्टर्स को कड़ी टक्कर देती हैं ये एक्ट्रेस, लिस्ट में दहाड़, सास, बहू और फ्लेमिंगो है शामिल

1 / 1
इन 5 वेब सीरीज में एक्टर्स को कड़ी टक्कर देती हैं ये एक्ट्रेस, लिस्ट में दहाड़, सास, बहू और फ्लेमिंगो है शामिल
फुल स्क्रीन में देखें

इन 5 वेब सीरीज में एक्टर्स को कड़ी टक्कर देती हैं ये एक्ट्रेस, लिस्ट में दहाड़, सास, बहू और फ्लेमिंगो है शामिल

ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूदा समय में लोगों की पहली पसंद बन चुका है. इसपर आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी वेब सीरीज या मूवी देख सकते हैं. ऐसे में अगर आप क्राइम और थ्रिलर बेस्ड वेब सीरीज में दिलचस्पी रखते है तो इस हफ्ते देखिए ये खास वेब सीरीज जो औरतों के जज्बे और हौसले को दिखाती हैं.

वेब सीरीज दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस ऑफिसर के रोल में है. इसमें वो उन लापता लड़कियों की जांच का पता लगाती है, जो एक सीरियल किलर का शिकार हो जाती हैं.

इस सीरीज में सोनाक्षी के अलावा गुलशन देवैया विजय वर्मा और सोहम शाह है. इस सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

डिंपल कपाड़िया, राधिका मदन, ईशा तलवार, दीपक डोबरियाल, अंगिरा धार, जिमित त्रिवेदी नसीरुद्दीन शाह स्टारर ये सीरीज सास, बहू और फ्लेमिंगो एक क्राइम ड्रामा है.

इसकी कहानी पाकिस्तान के बॉर्डर के करीब स्थित रण प्रदेश की है, यहां रानी बा (डिंपल कपाड़िया) राज करती है. उन्होंने अपना हैंडीक्राफ्ट और ड्रग्स का एंपायर खड़ा किया हुआ है. इस सीरीज को आप डिज्नी प्लस होटस्टार पर देख सकते हैं.

आरण्यक एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है. इसमें रवीना टंडन, परमब्रत चटर्जी, आशुतोष राणा, तनीषा जोशी हैं.

आरण्यक एक काल्पनिक शहर पर आधारित है, एक छोटा सा शहर जहां लोग एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन उनके रहस्यों को नहीं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

सीरीज कोड एम एक क्राइम ड्रामा है. इसके कास्ट में जेनिफर विंगेट, रजत कपूर, सीमा बिस्वास और तनुज विरवानी हैं. ये कहानी है,मेजर मोनिका मेहरा की जिनको कारगिल डे सेलिब्रेशन में मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है.

कोड एम में आप देखेंगे कि कैसे वो मुख्यमंत्री जी की जान बचाती नजर आती हैं. इस सीरीज को आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

वेब सीरीज आर्या में सुष्मिता सेन मुख्य रोल में है. आर्या एक सिंगल मदर है, जो गलत कामों में शामिल होकर दुनिया भर में घूमती है और साथ ही अपने बच्चों को भी संभालती है.

वेब सीरीज आर्या को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसके सारे सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया है.

Also Read: इस साल इन 10 वेब सीरीज ने जीता लोगों का दिल, IMDb पर मिली हैं तगड़ी रेटिंग, नहीं देखने पर होगा पछतावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >