Ott पर नहीं खर्च करना चाहते पैसे, तो फ्री में देखिए ये 10 धांसू वेब सीरीज, चेक करें लिस्ट

1 / 1
Ott पर नहीं खर्च करना चाहते पैसे, तो फ्री में देखिए ये 10 धांसू वेब सीरीज, चेक करें लिस्ट
फुल स्क्रीन में देखें

Bobby Deol on aashram success

इस डिजिटल युग में लोग सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर मूवीज-वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. इसकी वजह है इन प्लेटफॉर्म्स पर काफी दमदार कंटेंट मौजूद है, लेकिन यही कंटेंट जब लोगों को फ्री में उपलब्ध हो जाए तो फिर क्या कहने. आपको 10 वेब सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

भौकाल जतिन वागले निर्देशित 2020 की हिंदी क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है. इसे आप एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते है. इसमें मोहित रैना, अभिमन्यु सिंह, सिद्धांत कपूर, बिदिता बाग और प्रदीप नागर मुख्य भूमिकाओं में हैं.

रक्तांचल एक हिंदी क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है. जो ओटीटी एमएक्स प्लेयर पर आता है.वेब-सीरीज की कहानी 1980 के दशक के दो माफियाओं पूर्वांचल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक क्षेत्र की वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है. सीरीज में क्रांति प्रकाश झा और निकितिन धीर के साथ चितरंजन त्रिपाठी, विक्रम कोचर, सौंदर्या शर्मा शामिल हैं.

आश्रम प्रकाश झा निर्देशित एक क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है. इसे आप एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते है. इस सीरीज में बॉबी देओल के साथ अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, तुषार पांडे, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, विक्रम कोचर, ईशा गुप्ता शामिल हैं.

मत्स्य कांड बनिजय एशिया के बैनर तले निर्मित एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है. इसमें रवि दुबे, रवि किशन, पीयूष मिश्रा, जोया अफरोज, मधुर मित्तल, राजेश शर्मा और नावेद असलम हैं.

इंदौरी इश्क एक रोमांटिक-ड्रामा वेब सीरीज है, जो समित कक्कड़ द्वारा निर्देशित है और कुणाल मराठे द्वारा लिखित है. शो में ऋत्विक साहोरे वेदिका भंडारी, आशय कुलकर्णी हैं. इसे आप एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं.

कार्टेल बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले एकता कपूर द्वारा निर्मित एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है. इसमें सुप्रिया पाठक ,ऋत्विक धनजानी , जितेंद्र जोशी , तनुज विरवानी और दिव्या हैं. इसे 20 अगस्त 2021 को रिलीज किया गया था. इसे आप एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते है.

छत्रसाल 2021 भारतीय ऐतिहासिक ड्रामा वेब सीरीज है, जो महाराजा छत्रसाल के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने मुगल साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी और 1675 में बुंदेलखंड में अपना राज्य स्थापित किया. इसमें नीना गुप्ता, आशुतोष राणा, जितिन गुलाटी, वैभवी शांडिल्य हैं.

धारावी बैंक निर्देशक समित कक्कड़ और अभिनेता सुनील शेट्टी , विवेक ओबेरॉय ,सोनाली कुलकर्णी और समीक्षा बटनागर द्वारा लिखित एक भारतीय क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है. इसे आप एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं.

हैलो मिनी एक रोमांटिक-थ्रिलर वेब सीरीज है जो एक युवा लड़की मिनी और उसके पीछा करने वाले व्यक्ति के बारे में है. वेब शो में अनुजा जोशी मुख्य किरदार मिनी का किरदार निभा रही हैं. सीरीज एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.

हाई 2020 की क्राइम, थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज है, जो निखिल राव निर्देशित और एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई है. सीरीज में अक्षय ओबेरॉय, मृण्मयी गोडबोले और रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में हैं. शिव माथुर एक नेकदिल ड्रग एडिक्ट है और इलाज के लिए रिहैब सेंटर में जाता है.

Also Read: इस साल इन 10 वेब सीरीज ने जीता लोगों का दिल, IMDb पर मिली हैं तगड़ी रेटिंग, नहीं देखने पर होगा पछतावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >