Panchayat या Gullak छोड़िए, देखें TVF की 6 सुपरहिट सीरीज, IMDb पर मिली है 9 से ज्यादा रेटिंग, अभी करें एंजॉय

1 / 1
Panchayat या Gullak छोड़िए, देखें TVF की 6 सुपरहिट सीरीज, IMDb पर मिली है 9 से ज्यादा रेटिंग, अभी करें एंजॉय
फुल स्क्रीन में देखें

Panchayat या Gullak छोड़िए, देखें TVF की 6 सुपरहिट सीरीज, IMDb पर मिली है 9 से ज्यादा रेटिंग, अभी करें एंजॉय

ओटीटी पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज मौजूद है, जिसे आप देख सकते हैं. आज आपको टीवीएफ की ऐसी 5 सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इन सीरीज को आईएमडीबी पर 9 से ज्यादा रेटिंग मिली है. चलिए आपको बताते है.

द वायरल फीवर का ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ विश्व स्तर पर IMDb के टॉप 250 टीवी शो की लिस्ट में प्रवेश करने वाला 7वां शो बन गया. शो ने दर्शकों की व्यस्तता, उच्चतम रेटिंग, दर्शकों की समीक्षा और तकनीकी पहलुओं से लेकर सभी मेट्रिक्स में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. इसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

इसकी कहानी दर्शकों के दिल को छू गई. इसमें दो बड़े सपनों वाले भावुक व्यक्ति सामाजिक मानदंडों और एक-दूसरे से टकराते हैं, जिससे उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए एक भावनात्मक यात्रा शुरू होती है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 9.6 रेटिंग मिली है.

एस्पिरेंट्स और संदीप भैया को आईएमडीबी पर 9.2 रेटिंग मिली है. एस्पिरेंट्स के संदीप भैया को एक किरदार का स्पिन-ऑफ मिलता है. टीवीएफ के संदीप भैया का ये सीरीज युवाओं में काफी लोकप्रिय है. इसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

एस्पिरेंट्स को आईएमडीबी पर 9.2 रेटिंग मिली है. इसकी कहानी ओल्ड राजिंदर नगर में रहने वाले तीन साथी, अभिलाष, गुरी और एसके की है, जो यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते है.इसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

पिचर्स को आईएमडीबी पर 9.1 रेटिंग मिली है और इसके दोनों सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. इसकी कहानी चार दोस्तों और युवा उद्यमियों की कहानी है, जिन्होंने अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए अपनी नौकरियां छोड़ दी.

Also Read: सनी हिंदुजा बोले- संदीप भैया की तरह निजी जिंदगी में मैंने भी असफलता का लम्बा दौर जिया, किया ये बड़ा खुलासा

वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री‘ को आईएमडीबी पर 9 रेटिंग मिली है और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. इसे आप Netflix और YouTube पर देख सकते हैं. इसके दोनों सीजन ने काफी चर्चो बटोरी.

सौरभ खन्ना द्वारा निर्देशित, कोटा फैक्ट्री भारत में एक आईआईटी-जेईई उम्मीदवार के जीवन को दर्शाती है. यह वेब सीरीज राजस्थान के कोटा शहर में एक आईआईटी-जेईई उम्मीदवार के संघर्ष के बारे में बात करती है. इसमें जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे और रंजन राज ने मुख्य रोल निभाया है.

Also Read: Look Back 2023: ओटीटी पर इन वेब सीरीज को देखकर याद आ जाएगी आपको अपनी जिंदगी, हो जाएंगे इमोशनल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >