Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी

Paris Olympics 2024 LIVE: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज (06 अगस्त) भारत के लिए 11वां दिन होगा. भारत के लिए यह दिन बहुत खास होगा. आज गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा एक्शन में दिखाई देंगे. इसके अलावा भारत की पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी.

Live Updates
4:54 AM. 7 Aug 24 11:24 PM. 6 Aug

पेइलाट, रूहर ने हाफ टाइम तक जीईआर को 2-1 की बढ़त दिला दी

पेरिस ओलिंपिक सेमीफाइनल में भारत से सातवें मिनट में 0-1 से पिछड़ने के बाद जर्मनी ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. हाफ टाइम तक जर्मनी 2-1 से आगे था, दूसरे क्वार्टर में एक गोल पेनल्टी कॉर्नर से और दूसरा स्ट्रोक से किया.

4:35 AM. 7 Aug 24 11:05 PM. 6 Aug

विनेश फोगाट फाइनल में, रेसलिंग में भारत का मेडल पक्का

पहलवान विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल श्रेणी के सेमीफाइनल मुकाबले में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जिससे भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का हो गया. पहलवान विनेश फोगाट ओलंपिक कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी.

4:30 AM. 7 Aug 24 11:00 PM. 6 Aug

हॉकी सेमीफाइनल में भारत और जर्मनी के बीच रोमांचक मुकाबला, स्कोर 1-1 की बराबरी पर

हॉकी सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और जर्मनी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. पहले हॉफ में भारत ने एक गोल की बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे हॉफ में जर्मनी ने शानदार वापसी की और स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ले आया.

4:24 AM. 7 Aug 24 10:54 PM. 6 Aug

विनेश फोगाट फाइनल में, रेसलिंग में भारत का मेडल पक्का

पहलवान विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल श्रेणी के सेमीफाइनल मुकाबले में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जिससे भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का हो गया. पहलवान विनेश फोगाट ओलंपिक कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी.

10:34 PM. 6 Aug 24 5:04 PM. 6 Aug

विनेश फोगाट सेमीफाइनल में पहुंची! पदक से एक जीत दूर!

भारतीय कुश्ती की महान खिलाड़ी विनेश ने अपना तीसरा ओलंपिक प्रदर्शन करते हुए यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को 7-5 से हराकर महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के अंतिम-चार चरण में प्रवेश किया.

8:55 PM. 6 Aug 24 3:25 PM. 6 Aug

Paris Olympics 2024 LIVE: नीरज ने बनाई फाइनल में जगह

Paris Olympics 2024 में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपनी जगह पक्की कर ली है. मुकाबले में उन्होंने पहले प्रयास में 89.34 का थ्रो फेंका. इसके साथ ही उन्होंने फाइनल में अपनी जगह बना ली है.

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में बीते 10 दिन मिले जुले रहे. भारत के पास इन 10 दिनों में कुल तीन पदक हाथ लगे हैं. भारत को ए तीन पदक शूटिंग में मिले हैं.  जिसमें से दो मनु भाकर ने दिलाए हैं. पेरिस ओलंपिक 2024 में आज (06 अगस्त) भारत के लिए 11वां दिन होगा. भारत के लिए यह दिन बहुत खास होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vaibhaw vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >