Paris Olympic 2024 LIVE: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, बैडमिंटन ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचे, पक्का हुआ मेडल

Paris Olympic 2024 LIVE: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया. भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक गेम्स में हराया है. भारतीय टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी थी.

Live Updates
4:13 AM. 3 Aug 24 10:43 PM. 2 Aug

Paris Olympic 2024 LIVE- लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास

पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य सेन ने इतिहास रच दिया है. मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में वो पहुंच गए हैं. उन्होंने चीनी खिलाड़ी ताइपे के चाउ टिएन चेन को हरा दिया है. लक्ष्य ने कड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपै के चोउ तियेन चेन को 19 . 21, 21 . 15, 21 . 12 से हराया. भारत के लिये ओलंपिक में महिला एकल बैडमिंटन में साइना नेहवाल (2012) कांस्य, पी वी सिंधू रजत (2016) और कांस्य (2020) जीत चुकी हैं.

4:13 AM. 3 Aug 24 10:43 PM. 2 Aug

लक्ष्य सेन ओलंपिक सेमीफ़ाइनल खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर बने

4:11 AM. 3 Aug 24 10:41 PM. 2 Aug

Paris Olympic 2024 LIVE- लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास

पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य सेन ने इतिहास रच दिया है. मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में वो पहुंच गए हैं. उन्होंने चीनी खिलाड़ी ताइपे के चाउ टिएन चेन को हरा दिया है.

4:08 AM. 3 Aug 24 10:38 PM. 2 Aug

Paris Olympic 2024 LIVE- लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास

पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य सेन ने इतिहास रच दिया है. मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में वो पहुंच गए हैं. उन्होंने चीनी खिलाड़ी ताइपे के चाउ टिएन चेन को हरा दिया है. लक्ष्य ने कड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपै के चोउ तियेन चेन को 19 . 21, 21 . 15, 21 . 12 से हराया. भारत के लिये ओलंपिक में महिला एकल बैडमिंटन में साइना नेहवाल (2012) कांस्य, पी वी सिंधू रजत (2016) और कांस्य (2020) जीत चुकी हैं.

1:46 AM. 3 Aug 24 8:16 PM. 2 Aug

Paris Olympic 2024 LIVE-तीरंदाजी:यूएसए ने सेट 4 और कांस्य पदक जीता

आर्चरी में भारत को हाथ लगी निराशा, पदक से चूकी तीरंदाजी टीम,

अंकिता ने भारत के लिए आठ और धीरज ने नौ के साथ शुरुआत की.लेकिन दोनों अमेरिकी 10 शॉट लगाते हैं और पहले पास के बाद वे आगे निकल जाते हैं.

अंकिता ने फिर आठ शॉट लगाए, उसके बाद धीरज ने क्लच 10 लगाया. अमेरिकियों को कांस्य जीतने और इसे शूटऑफ में ले जाने से बचने के लिए कम से कम 16 शॉट लगाने की जरूरत है. ब्रैडी ने नौ शॉट लगाए. फिर कॉफहोल्ड ने क्लच 10 शॉट लगाए और खुशी से चिल्ला उठे. कॉफहोल्ड 1998 के बाद से ओलंपिक में तीरंदाजी में पोडियम पर खडे होने वाले पहले अमेरिकी हैं.

1:41 AM. 3 Aug 24 8:11 PM. 2 Aug

Paris Olympic 2024 LIVE-तीरंदाजी: भारत ने जवाबी हमला किया

धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भक्त ने तीसरा सेट जीता. भारत ने स्कोर 2-4 कर दिया. अंकिता ने शानदार वापसी की. धीरज का प्रदर्शन अब तक बेहतरीन रहा है.

Paris Olympic 2024 LIVE: पेरिस ओलंपिक 2024 में कल (गुरुवार) भारत के लिए अच्छी और बुरी खबर दोनों ने दस्तक दी. जहां भारत के युवा शूटर स्वप्निल कुसाले ने देश को पेरिस ओलंपिक 2024 में तीसरा पदक दिलाया. वहीं बैडमिंटन में मेंस डबल्स की जोड़ी  सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने से चूक गई. वहीं आज ओलंपिक का 7वां दिन है. भारत ने अब तक 3 मेडल जीत लिए हैं. भारत की झोली में तीनों ही मेडल शूटिंग में आए हैं. भारत को पहला मेडल दिलाने वाली मनु भाकर आज एक बार फिर एक्शन में दिखाई देंगी. मनु शूटिंग के 25 मीटर विमेंस क्वालीफाई के लिए मैदान पर उतरेगी. इसके अलावा आज भारतीय एथलीट्स तमाम अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे, जिसमें कुल 2 मेडल आने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vaibhaw vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >