टकराव से ​कांग्रेस को लाभ

केंद्र की भाजपा और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के जबरदस्त टकराव से जनता बुरी तरह त्रस्त है. देश की राजधानी दिल्ली निरंतर कूड़े के ढेर में तब्दील होती जा रही है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. निरंतर कूड़े के ढेरों से बदबू और जाम, हादसों आदि के साथ बीमारियों के फैलने का पूरा […]

केंद्र की भाजपा और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के जबरदस्त टकराव से जनता बुरी तरह त्रस्त है. देश की राजधानी दिल्ली निरंतर कूड़े के ढेर में तब्दील होती जा रही है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. निरंतर कूड़े के ढेरों से बदबू और जाम, हादसों आदि के साथ बीमारियों के फैलने का पूरा भी खतरा बना हुआ है. दुर्भाग्य से यह टकराव अभी आगे भी तो खत्म होता नजर नहीं आ रहा है.

इससे इन दोनों पार्टियों की छवि का ग्राफ तेजी से गिरता और कांग्रेस का तेजी से बढ़ता ही नजर आ रहा है. ठीक वैसे ही जैसे दो बिल्लियों की लड़ाई में बंदर को लाभ होता है. इसलिए इन दोनों पार्टियों को आपस में मिल कर सहयोग से सकारात्मक सोच और सही राजनीति से सेवा करने की सख्त जरूरत है, वरना देश की जनता सबकी हरकत पर नजर बनाये हुई है ही.

-वेद मामूरपुर, दिल्ली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >