अभी न्यूज चैनलों और अखबारों में लगातार खबरें आ रही हैं कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हैदराबाद, जम्मू-कश्मीर आिद जगहों से संदिग्ध लोग पकड़े जा रहे हैं. इसलिए सभी लोगों से अपील है कि इंटरनेट और सोशल साइट से जुड़े अनजान लोगों से संबंध न रखें.
किसी भी अनजान व्यक्ति की खबर और तसवीर को लाइक और शेयर करने से पहले सोच समझ लें. कुछ असामाजिक तत्व तसवीर व वीडियो लाइक व शेयर करते ही आपसे जुड़ जाते हैं और आपका ब्रेन वाश कर आपकी जिंदगी को नर्क बना देते हैं. ऐसे असामाजिक तत्वों से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है.
साथ ही अपने दोस्तों और सगे-संबंधियों को भी सावधान रहने की हिदायत दें. आपकी जागरूकता ही सोशल साइट के जरिये आ रही मुसीबतों से बचा सकती है. तभी सही मायने में इनसे देश को छुटकारा मिलेगी.
-हसीब अंसारी, ई-मेल से
