दिल्ली सरकार के सम-विषम फाॅर्मूले को हरियाणा के रोहतक में भी लागू करने की खबर है. हो सकता है कि यह अन्य शहरों में भी लागू हो जाये. यह अच्छी बात है. केंद्र सरकार के स्वच्छता कार्यक्रम को भी दिल्ली की सरकार ने लागू किया है. ऐसी कई बातें अन्य राज्यों की सरकारों को संदेश देती हैं कि यदि हम एक-दूसरे की अच्छाई को अपनाते हैं, तो उल्लेखनीय सुधार आयेगा.
इसके साथ ही जटिल व गंभीर मुद्दों के लिए पारदर्शी संवाद और विचार मंथन भी सदैव होना चाहिए. आज की जागरूक जनता दूध का दूध और पानी का पानी तुरंत अलग करने को तैयार बैठी है. लोग इंसानियत व भाइचारगी की मिसाल कायम करते दिखाई देते हैं. ऐसे में राजनीितज्ञों को भी सतही राजनीति से उठ कर लोगों के हित में फैसला लेना होगा, तभी समाज का विकास होगा.
– वेद, नरेला
