शराब ऐसा व्यसन है, जो अपने साथ कई बुराइयां लाता है. हर वर्ष इसकी वजह से लाखों घर तबाह होते हैं. हजारों लोग मारे जाते हैं. कोई शराब पीकर मरता है, तो कोई शराब पीकर किसी और को मार डालता है.
दुष्कर्म के अधिकतर मामलों में इसकी भूमिका देखी जाती है. ताजा घटना ट्रेन के सैन्य बोगी में सेना के जवानों द्वारा किशोरी से गैंग रेप का है. नशे में धुत जवानों ने दुष्कर्म करने के किशोरी को भी जबरन शराब पिलाया. अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं में ड्राइवर द्वारा शराब के सेवन की बात सामने आती है. इसलिए शराब पर सख्ती से पूरे देश में प्रतिबंध लगाने की जरूरत है. केरल सरकार ने प्रदेश में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.
यह स्वागत योग्य कदम है. मेरा मानना है केरल में पूर्ण शराबबंदी का लाभ नहीं होगा, यदि पड़ोसी राज्यों में शराब मिलती रहेगी. इसलिए जरूरी है कि पूरे देश में एक साथ शराब की बिक्री बंद कर दी जाये.
– बंग एक्सप्रेस, ई-मेल से
