बादल बरसे ...!

मुख्यमंत्री ​प्रकाश सिंह बादल ​की पंजाब ​सरकार ने राज्य में कार्यरत आंगनाबाड़ी​ ​महिलाओं को एक माह का सवैतनिक अवकाश देकर सराहनीय पहल की है. आंगनबाड़ी सेविकाएं लंबे समय से यह मांग कर रही थीं. अन्य राज्यों में भी आंगनबाड़ी सेविकाएं अपने हक के लिए लड़ रही हैं. राज्य सरकारों को उनकी जायज मांगों पर निश्चित […]

मुख्यमंत्री ​प्रकाश सिंह बादल ​की पंजाब ​सरकार ने राज्य में कार्यरत आंगनाबाड़ी​ ​महिलाओं को एक माह का सवैतनिक अवकाश देकर सराहनीय पहल की है. आंगनबाड़ी सेविकाएं लंबे समय से यह मांग कर रही थीं. अन्य राज्यों में भी आंगनबाड़ी सेविकाएं अपने हक के लिए लड़ रही हैं. राज्य सरकारों को उनकी जायज मांगों पर निश्चित रूप से विचार करना चाहिए.
हमारे सांसद, विधायक और मंत्री अपने वेतन भत्ते में िबना किसी से पूछे कई गुना वृद्धि कर लेते हैं, लेकिन शोषित-पीड़ित जनता, कर्मचारियों के लिए इतना नहीं सोचते. मोदी सरकार राजकोष को अच्छी तरह से भर रही है. जरूरी है कि सरकार पारदर्शी तरीके से जनता को समस्याओं से राहत दिलाये. पंजाब में बादल की कृपा लोगों पर बरसी है, मोदी सरकार भी बरसाये.
– वेद मामूरपुर, नरेला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >