शराब बंदी से बचेगी लोगों की जान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक राज्य में पूर्ण शराब बंदी की घोषणा कर दी है. कयास यह लगायी जा रही थी कि नीतीश सरकार चुनावी वायदे नहीं निभा पायेगी, लेकिन सभी अटकलों पर उन्होंने विराम लगा दिया. राज्य में पूर्ण शराब बंदी से हजारों लोगों के जीवन को बचाया […]

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक राज्य में पूर्ण शराब बंदी की घोषणा कर दी है. कयास यह लगायी जा रही थी कि नीतीश सरकार चुनावी वायदे नहीं निभा पायेगी, लेकिन सभी अटकलों पर उन्होंने विराम लगा दिया. राज्य में पूर्ण शराब बंदी से हजारों लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है.
साथ ही सामाजिक बुराइयों पर भी राेक लगेगी. आम तौर पर कच्ची शराब पीकर मरनेवालों की तादाद बढ़ती ही जा रही थी. इससे सरकार को दोहरी आर्थिक हानि हो रही थी. एक तो उसे पीड़ित परिवार को जीवन-यापन के लिए लाखों रुपये मुआवजा देना पड़ता था. दूसरा, श्रमशक्ति का ह्रास हो रहा था.
बेकारी के कारण पलायन जारी था. शराब बंदी से लोगों की जान तो बचेगी ही, मुआवजे की राशि का उपयोग विकास कार्यों में किया जा सकेगा.
-अक्षय कुमार, देवघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >