नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी

भारतीय समाज के लिए नशा नासूर बनती जा रही है. इसका कारण इसकी चपेट में ज्यादातर देश की युवापीढ़ी ही हैं. शौकिया तौर पर नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करनेवाले युवा आज अपनी जिंदगी से ही हाथ धो रहे हैं. नशा की वजह से उन्हें कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है. इन बीमारियों […]

भारतीय समाज के लिए नशा नासूर बनती जा रही है. इसका कारण इसकी चपेट में ज्यादातर देश की युवापीढ़ी ही हैं. शौकिया तौर पर नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करनेवाले युवा आज अपनी जिंदगी से ही हाथ धो रहे हैं. नशा की वजह से उन्हें कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है. इन बीमारियों की वजह से हजारों नौजवान अपनी जान गवां रहे हैं.

फिर भी देश के युवा सचेत नहीं. नशा युवाओं का जीवन बरबाद तो कर ही रहा है, साथ ही नशे की लत और गंभीर बीमारी की चपेट में होनेवाले इलाज में उनके परिवार पर भी आर्थिक बोझ पड़ रहा है. इस प्रकार देखा जाये, तो नशा परिवार को दोहरे तरीके से आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है. जितना पैसा नशा पर बरबाद होता है, उतनी ही राशि में उसका भविष्य संवर सकता है.

– संघर्ष यादव ‘गोलू’, ई-मेल से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >