धनबाद का श्रीश्री लक्ष्मी नारायण कॉलेज विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है. यह सिर्फ धनबाद में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में अपना एक अलग स्थान रखता है. यहां के छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां न तो खाने की सही व्यवस्था है और न ही रहने की. एक कमरे में 30 छात्राओं को रखा जाता है. खाने के लिए रात में बनी बासी सब्जियों को परोसा जाता है. दोपहर में बना भोजन रात को दिया जाता है.
कई बार इस बात को लेकर छात्राओं और कॉलेज प्रशासन के बीच कहासुनी भी हो चुकी है. हंगामे के कुछ दिन बाद तक सब ठीक रहता है. घर से दूर रह कर पढ़ाई करने को विवश छात्राओं के साथ इस तरह की घटनाएं हमेशा घटित होती है. शिकायतें भी की जाती हैं, फिर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता.
– चिंटू सिंह राजपूत, देवघर
