आदमी के दिमाग में अपार शक्ति है. मनुष्य के विचार का उसके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. जो व्यक्ति दृढ़ इच्छा के साथ अपना कदम बढ़ाता है, उसे मंजिल जरूर मिलती है. कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो करने के लिए तो बहुत कुछ सोचते हैं, लेकिन वे कुछ भी नहीं कर पाते. वे कुछ कर पाने में इसलिए भी समर्थ नहीं होते, क्योंकि उनके पास दृढ़ इच्छा की कमी है.
जीवन में मंजिल पाने के लिए लोगों को खुद के अंदर दृढ़ इच्छा का विकास करना होगा. कई बार लोगों के मन में अशुभ विचार पनपते रहते हैं. इससे भी लोगों को सफलता मिलने में कठिनाई होती है. यदि मन में नकारात्मक विचार लानेवाले सकारात्मक तरीके से विचार करना शुरू कर दें, तो उन्हें मंजिल जरूर मिलेगी.
– विजय कुमार अग्रवाल, रांची
