प्रतिभाओं को तराशने की दरकार

रांची की टुंपा अभी 16 साल की है. वह देख नहीं सकती. खास बात यह है कि आज लाखों लोग उसे देख रहे हैं. सुर की धनी टुंपा अपनी बेहतरीन गायिकी से श्रोताओं को भाव-विभोर कर देती है. हाल ही में टुंपा को मशहूर गायक हरिहरन से संगीत की शिक्षा लेते देखा गया. आशा है […]

रांची की टुंपा अभी 16 साल की है. वह देख नहीं सकती. खास बात यह है कि आज लाखों लोग उसे देख रहे हैं. सुर की धनी टुंपा अपनी बेहतरीन गायिकी से श्रोताओं को भाव-विभोर कर देती है. हाल ही में टुंपा को मशहूर गायक हरिहरन से संगीत की शिक्षा लेते देखा गया. आशा है राज्य की बेटी की गायिकी में शनैः शनैः निखार आयेगा और देश-विदेश में उसकी प्रतिभा की तूती बोलेगी. टुंपा कुछ दिनों पूर्व तक हर किसी के लिए अज्ञात थी.
ऐसे ही राज्य में ऐसी कई प्रतिभाएं मौजूद हैं, लेकिन उस पर प्रकाश नहीं पड़ रहा. यदि ऐसी प्रतिभाओं को समय रहते खोज लिया जाता है, तो उसे तराशकर हीरा बनाया जा सकता है. शारीरिक अक्षमताओं से जूझ रहे लोगों में कुछ विशेष गुण होते हैं. प्रारंभिक स्तर पर अभिभावक उसकी विशेष प्रतिभा को पहचान लेते हैं.
सुधीर कुमार, गोड्डा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >