मुख्यमंत्री जी! अपने राज्य पर ध्यान दें

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को गद्दी संभाले लगभग आठ माह पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन झारखंड जहां का तहां खड़ा है. लगभग पूर्ण बहुमत होने के बावजूद इस राज्य में विकास का कुछ काम दिखायी नहीं दे रहा है. बेरोजगारी कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. कुछ दिनों […]

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को गद्दी संभाले लगभग आठ माह पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन झारखंड जहां का तहां खड़ा है. लगभग पूर्ण बहुमत होने के बावजूद इस राज्य में विकास का कुछ काम दिखायी नहीं दे रहा है.
बेरोजगारी कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. कुछ दिनों पहले मैं बिहार की राजधानी पटना गया था. पूरा शहर फलाइओवरों से पटा पड़ा है और हमारी रांची में जो सड़क आज से 10 साल पहले जैसी थी, वह आज भी वैसी ही है.
उसके चौड़ीकरण के कोई प्रयास नहीं किये जा रहे हैं. शहर की मुख्य सड़कें तो खूब चमकायी जा रही हैं, लेकिन मोहल्लों की सड़कों को कोई पूछनेवाला भी नहीं है. तो माननीय मुख्यमंत्री जी से यह कहना है कि आप जो पिछले दिनों चुनाव प्रचार के लिए बिहार गये थे, इसके बजाय आप झारखंड पर ही ध्यान दें. राज्य का भला होगा.
फहीम अख्तर, हिंदपीढ़ी, रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >