हम इस दुनिया में आये हैं, तो हम सबकी जिंदगी का कोई-न-कोई उद्देश्य तो जरूर है. हम इस संसार में क्यों आये? हमारा क्या मतलब है? इस संसार से हम क्यों जी रहे हैं?आखिर पृथ्वी पर हमारे जीवन का मतलब क्या है?
हमारी जिंदगी का उद्देश्य क्या है? इस संसार में हर व्यक्ति या जानवर तथा पेड़-पौधे सभी को ईश्वर ने इस पृथ्वी पर इसलिए भेजा है कि हम कुछ जानें और सीखें, क्योंकि हमारे जीवन का मतलब है हमेशा कुछ सीखना. आखिरकार हर व्यक्ति या जानवर तथा पेड़-पौधे को वह सब कुछ क्यों नहीं मिल पाता है, जो वे चाहते हैं?
वह इसलिए कि हम सब कभी पूरी सच्चई और ईमानदारी तथा सत्य भावना से काम नहीं कर पाते. क्या कभी किसी व्यक्ति को बिना पढ़े-लिखे अंगरेजी बोलना आ सकता है? पूरे दिल से और मन से किये गये कामों की हार नहीं होती है. हम कुछ कर जाने का संकल्प लें, ताकि आनेवाली पीढ़ी हमें याद रखे.
आतिक अख्तर, पटना
