गंगा से पहले नालियां साफ करवायें

माननीय प्रधानमंत्री जी, स्वतंत्रता दिवस पर आपने जनता की आंकाक्षाओं पर सुझाव मांग कर मेरे उद्वेलित मन को अभिव्यक्ति पाने का अवसर दिया है. इसके लिए बहुत-बहुत आभार. हम आजादी के दिन आपके मुखारविंद से दुष्कर्मियों को कठोरतम सजा और पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विशेष कदम उठाने संबंधी मसलों पर सुनना चाहते […]

माननीय प्रधानमंत्री जी, स्वतंत्रता दिवस पर आपने जनता की आंकाक्षाओं पर सुझाव मांग कर मेरे उद्वेलित मन को अभिव्यक्ति पाने का अवसर दिया है. इसके लिए बहुत-बहुत आभार.
हम आजादी के दिन आपके मुखारविंद से दुष्कर्मियों को कठोरतम सजा और पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विशेष कदम उठाने संबंधी मसलों पर सुनना चाहते हैं. बुलेट या हाई स्पीड की ट्रेनों के संचालन के पहले वर्तमान समय में संचालित रेल गाड़ियों की दशा-व्यवस्था कैसे सुधरेगी?
आपके आश्वासन के बाद भी देश में भ्रष्टाचार व्याप्त है. इसका खात्मा कैसे होगा? गंगा की सफाई से पूर्व शहरों की नालियों की सफाई ज्यादा जरूरी लगता है. क्या पहले इन नालियों की सफाई करवायेंगे? देश में सौ स्मार्ट सिटी बनाने से पूर्व पहले से बसे शहरों की स्थिति कैसे सुधरेगी? पहले आप इसे स्पष्ट करें.
राजकुमार गाड़ोदिया, रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >