डिजिटल इंडिया और गांवों की तसवीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना डिजिटल इंडिया के तहत अभी हाल ही में डिजिटल सप्ताह पूरे देश में मनाया गया. भारत को डिजिटल करने की बात अच्छी है, लेकिन देश की जो जमीनी स्थिति है उससे तो साफ प्रतीत होता है कि डिजिटल इंडिया की राह में अनेक बाधाएं हैं. माना कि इससे गांवों […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना डिजिटल इंडिया के तहत अभी हाल ही में डिजिटल सप्ताह पूरे देश में मनाया गया. भारत को डिजिटल करने की बात अच्छी है, लेकिन देश की जो जमीनी स्थिति है उससे तो साफ प्रतीत होता है कि डिजिटल इंडिया की राह में अनेक बाधाएं हैं.
माना कि इससे गांवों में इंटरनेट पहुंचेगा, पर यह न भूलें कि आज भी देश की 30 फीसदी से अधिक जनता गरीब है जिसके लिए दाल-रोटी तक का जुगाड़ करना आफत है.
भला उनके लिए इंटरनेट किस काम का? ग्रामीण भारत में रहनेवाले लोगों की स्थिति सुधारने का उपाय नहीं तलाशा जायेगा, तब तक ऐसी योजनाओं की सफलता पर संदेह बरकरार रहेगा. पिछले 67 सालों में देश ने न जाने कितने सरकारी योजनाओं, कार्यक्र मों को देखा, फिर भी न जाने क्यों आज तक ग्रामीण भारत की तसवीर नहीं बदली.
नारायण कैरो, लोहरदगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >