सलमान का संदेश

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अयोध्या फैसले में मस्जिद के लिए मिली पांच एकड़ जमीन को ठुकराने को गलत कदम बताया है. मुसलमानों का यह सहयोग और त्याग उस विवाद को खत्म करने में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ अदालत का भी सम्मान करता है. अयोध्या में नयी […]

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अयोध्या फैसले में मस्जिद के लिए मिली पांच एकड़ जमीन को ठुकराने को गलत कदम बताया है. मुसलमानों का यह सहयोग और त्याग उस विवाद को खत्म करने में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ अदालत का भी सम्मान करता है.
अयोध्या में नयी मस्जिद एक नये पैगाम के रूप में सुख, शांति, एकता, भाईचारे और संपन्नता की प्रतीक होगी, जो विविधतापूर्ण राष्ट्रीय अस्तित्व और सामयिक सामंजस्य के रूप में हमेशा रहेगी. यह कदम इतिहास में याद रहेगा कि राष्ट्र निर्माण और देश को आगे ले जाने में मुसलमान कभी पीछे नहीं रहे हैं. आपसी मेल-मिलाप से बनी यह मस्जिद मानवता को समर्पित एक जीवंत मिसाल होगी.
वेद प्रकाश, नरेला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >