सरकार को सोचना चाहिए

खूंटी जिले के कोचांग में लड़कियों के साथ जो कुछ अमानवीय कृत्य हुआ, उसके बाद के प्रशासन, सामाजिक संगठनों और मानवाधिकार आयोग के प्रयासों-कार्रवाइयों से ऐसा नहीं लगता है कि खू्ंटी में कानून का राज है. अब तक घटना स्थल पर जाने की हिम्मत न तो मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने जुटायी, न पुलिस के […]

खूंटी जिले के कोचांग में लड़कियों के साथ जो कुछ अमानवीय कृत्य हुआ, उसके बाद के प्रशासन, सामाजिक संगठनों और मानवाधिकार आयोग के प्रयासों-कार्रवाइयों से ऐसा नहीं लगता है कि खू्ंटी में कानून का राज है.

अब तक घटना स्थल पर जाने की हिम्मत न तो मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने जुटायी, न पुलिस के आला अफसर ने. यह क्या संकेत करता है? क्या ऐसे में असामाजिक-अराजक तत्वों में कानून का खौफ पैदा होगा? क्या इस हाल में सुदूर ग्रामीण-जंगली इलाकों में रहने वाले लोग और महफूज हैं? जाहिर है, इससे हालात अंदरूनी तौर पर और बिगड़ेंगे. सरकार और आला अफसरों को इस पर विचार करना चाहिए.

युगल किशोर, ई-मेल से.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >