किसी की मृत्यु उसके परिजनों के लिए बहुत ही पीड़ादायी होती हैं. वजह चाहे जो भी हो, आजकल उसके नाम पर सड़क जाम करना सबसे सरल काम बन गया है.
सड़क जाम होने से आम वाहनाें के साथ-साथ एम्बुलेंस का भी गुजरना लगभग असंभव हो जाता हैं. इससे अक्सर मरीज की जान चली जाती है. इस समस्या का का मूल कारण आम लोगों की शिकायतों को पुलिस के द्वारा गंभीरतापूर्वक नहीं लेना है.
अगर इस समस्या को दूर करना है, तो पुलिस में बड़े अधिकारियों को अपने मतहतों को सख्त निर्देश देना होगा कि वे किसी भी शिकायत की अनदेखी न करें. लोगों को भी समझना चाहिए कि सड़क जाम करना समस्या का हल नहीं और ऐसा करके वे कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं.
सीमा साही, बोकारो
