हजारीबाग शहर की मुख्य समस्या ट्रैफिक की है. शहर में पार्किंग के अभाव में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. अक्सर शहर में घंटों जाम लगना आम हो गया है. सड़कों पर अतिक्रमण भी जाम लगने का एक अहम कारण है.
लोगों को जहां मन करता है, वहीं वाहन खड़ा कर देते हैं. सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना उस वक्त करना पड़ता है, जब स्कूलों की छुट्टी होती है.
नगर निगम की घनी आबादी के बीच से दिन-रात ट्रक चलते हैं. स्कूल की छुट्टी के समय बच्चे व अभिभावक भयभीत रहते हैं. स्कूल वाले सभी इलाकों के बीच से बड़े ट्रकों का परिचालन होता है. साथ ही धूल उड़ने से पूरा माहौल प्रदूषित हो जाता है. इस तरह के माहौल में पढ़ेंगे क्या बच्चे?
पिछले दिनों छपी रिपोर्ट के अनुसार तीन साल में जिले में सैकड़ों लोग सड़क हादसे के शिकार हुए है. प्रशासन को इस पर ध्यान देना होगा और भारी वाहनों को शहर के बाहरी रास्ते से निकाला होगा, ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो.
अमित कुमार कुशवाहा, हजारीबाग
