अंतिम बार मुंबई पहुंची श्रीदेवी

अभिनेत्री श्रीदेवी का आकस्मिक निधन से उनके करोड़ों फैन को सदमा लगा है. करोड़ो को रुलाकर श्रीदेवी हमेशा के लिए अलविदा हो गयी. बाथटब में मौत का मामला सामान्य नहीं है, जैसा लोग मानते हैं. अनेक देशों में इस प्रकार की घटना हो चुकी है. अमेरिका की फेडरल मोर्टेलिटी डेटा की माने, तो प्रतिदिन एक […]

अभिनेत्री श्रीदेवी का आकस्मिक निधन से उनके करोड़ों फैन को सदमा लगा है. करोड़ो को रुलाकर श्रीदेवी हमेशा के लिए अलविदा हो गयी. बाथटब में मौत का मामला सामान्य नहीं है, जैसा लोग मानते हैं. अनेक देशों में इस प्रकार की घटना हो चुकी है. अमेरिका की फेडरल मोर्टेलिटी डेटा की माने, तो प्रतिदिन एक व्यक्ति की मौत बाथटब में होती है.

श्रीदेवी के पूर्व अनेक सेलिब्रिटी की बाथटब में मौत हुई है. गौरतलब है कि जुडी गारलेंड, एल्विस प्रेस्ले, विटनी हूस्टन, प्रिया राजवंश आदि की मौत बाथटब में हुई. श्रीदेवी की मौत के बाद दुबई से शव मुंबई आने में दो दिन लग गये. दक्षिण भारत से मुंबई आकर हिंदी फिल्मों में सरताज बनी. और अब मुंबई से उनकी आखिरी विदाई होगी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

कांतिलाल मांडोत, इमेल से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >