डॉक्टरों का सिमटता समय

कैंब्रिज विश्वविद्यालय के मरीजों के स्वास्थ्य और सुविधा तंत्र की क्वालिटी को रिसर्च का विषय वस्तु बनाना सराहनीय है. इसमें डॉक्टर द्वारा मरीजों को दिया गये समय को एक मानक के रूप में लिया गया है. जहां अमेरिका और यूरोप के विकसित देशों में डॉक्टरों द्वारा मरीजों को दिये जानेवाले समय लगभग 10 मिनट और […]

कैंब्रिज विश्वविद्यालय के मरीजों के स्वास्थ्य और सुविधा तंत्र की क्वालिटी को रिसर्च का विषय वस्तु बनाना सराहनीय है. इसमें डॉक्टर द्वारा मरीजों को दिया गये समय को एक मानक के रूप में लिया गया है.
जहां अमेरिका और यूरोप के विकसित देशों में डॉक्टरों द्वारा मरीजों को दिये जानेवाले समय लगभग 10 मिनट और उससे ज्यादा है, वहीं विकासशील देशों में काफी कम है. यहां तक कि बांग्लादेश में कुछ सेकेंड तक सिमट के रह गया है.
जब कोई डॉक्टर ज्यादा समय देता है तो मरीज को बीमारी का कारण बताते हैं, उचित इलाज और उसका निवारण समझाते हैं. इससे मरीज में जागरूकता बढ़ती है और साथ ही मरीज के अभिभावक और आसपास के लोग भी जागरूक होते हैं. अत: सरकार और समाज को इस रिसर्च को गंभीरता से लेना चाहिए.
सुनीता चौबे, इमेल से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >