गुजरात का रोचक चुनावी सर्वे

गुजरात के चुनाव की तारीख की घोषणा होने से पूर्व ही सर्वे आने शुरू हो गये हैं. तारीख घोषित होने के बाद भी जारी है. चंद माह पूर्व गुजरात सरकार से जनता की नाराजगी थी, पर अचानक ऐसा क्या हुआ कि सर्वे में भाजपा को पहले से अधिक सीटें जीतते दिखाया जा रहा है. मुख्यमंत्री […]

गुजरात के चुनाव की तारीख की घोषणा होने से पूर्व ही सर्वे आने शुरू हो गये हैं. तारीख घोषित होने के बाद भी जारी है. चंद माह पूर्व गुजरात सरकार से जनता की नाराजगी थी, पर अचानक ऐसा क्या हुआ कि सर्वे में भाजपा को पहले से अधिक सीटें जीतते दिखाया जा रहा है.
मुख्यमंत्री से असंतुष्ट दिख रही जनता संतुष्ट नजर आ रही है और वे पहली पसंद बने हुए हैं. यह सब एक रणनीति के अलावा कुछ नहीं है क्योंकि ऐसा कर भाजपा अपने पारंपरिक वोट को बिखरने नहीं देना चाहती है. भाजपा से जनता की नाराजगी स्वाभाविक है क्योंकि वहां सौ प्रतिशत भाजपा सांसद और एक तिहाई भाजपा विधायक हैं, पर वहां विकास नजर नहीं आता. शहरों की तुलना में ग्रामीण और शिक्षित बेरोजगार युवा काफी परेशान हैं.
वहीं आजकल व्यापारी वर्ग भी व्यापार में जटिलता के कारण नाराज हैं. दूसरी ओर कांग्रेस को मुकाबले से बाहर दिखाया जा रहा है. सर्वे दिखाकर भाजपा आश्वत है कि नाराज हो चुकी जनता भी चुनाव के वक्त उसको अवश्य समर्थन देगी. खैर वजह जो भी हो पर गुजरात का चुनावी सर्वे अवश्य रोचक हो गया है.
अनमोल रंजन ,रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >