37.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

ट्रम्प ने उत्तर कोरिया पर लगाये अतिरिक्त प्रतिबंध हटाने का दिया आदेश

पाम बीच : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि उन्होंने उत्तर कोरिया पर नये प्रतिबंध लगाने के अपने प्रशासन के आदेश को वापस ले लिया है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रम्प अपने ट्वीट में किन प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं. उनके इस ट्वीट ने वित्त मंत्रालय के […]

पाम बीच : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि उन्होंने उत्तर कोरिया पर नये प्रतिबंध लगाने के अपने प्रशासन के आदेश को वापस ले लिया है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रम्प अपने ट्वीट में किन प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं. उनके इस ट्वीट ने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को हैरानी में डाल दिया है, क्योंकि मंत्रालय ने किसी नये प्रतिबंध की शुक्रवार को कोई घोषणा नहीं की.

ट्रम्प ने लिखा, ‘अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने आज घोषणा की थी कि उत्तर कोरिया पर पहले से ही जारी प्रतिबंधों के बाद अब उस पर व्यापक स्तर पर और प्रतिबंध लगाये जायेंगे.’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने इन अतिरिक्त प्रतिबंधों को वापस लेने का आज आदेश दिया.’

व्हाइट हाउस ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि ट्रम्प किन प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं. वित्त मंत्रालय ने उत्तर कोरिया के खिलाफ किसी नये प्रतिबंध की शुक्रवार को कोई घोषणा नहीं की थी, लेकिन ट्रम्प ने इस सप्ताह ऐसा करने की धमकी जरूर दी थी.

उनके प्रशासन ने प्रतिबंधों का उल्लंघन करने और उत्तर कोरिया की मदद करने के संदेह में दो चीनी जहाजरानी कंपनियों पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंध लगाये थे. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने शुक्रवार को बयान दिया कि ट्रम्प उत्तर कोरिया के नेता ‘किम को पसंद करते हैं और उन्हें नहीं लगता कि ये प्रतिबंध आवश्यक होंगे’.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें