34.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

कोलेबिरा उपचुनाव : एनोस एक्का के गढ़ में सेंधमारी में जुटी है कांग्रेस, ईसाई वोट बैंक पर है नजर

आदिवासी नेता जुटे हैं अभियान में रोचक होता जा रहा है मुकाबला, कोण बनाने में जुटी है भाजपा रांची : कोलेबिरा उपचुनाव का मुकाबला रोचक होता जा रहा है. जेल में बंद पूर्व विधायक एनोस एक्का के गढ़ में सेंधमारी के लिए कांग्रेस जुटी है़वहीं झापा और कांग्रेस की लड़ाई में भाजपा कोण बनाने में […]

आदिवासी नेता जुटे हैं अभियान में

रोचक होता जा रहा है मुकाबला, कोण बनाने में जुटी है भाजपा

रांची : कोलेबिरा उपचुनाव का मुकाबला रोचक होता जा रहा है. जेल में बंद पूर्व विधायक एनोस एक्का के गढ़ में सेंधमारी के लिए कांग्रेस जुटी है़वहीं झापा और कांग्रेस की लड़ाई में भाजपा कोण बनाने में जुटी है़ इस इलाके में आदिवासी खास कर ईसाई वोट बैंक पर एनोस की पकड़ है़ पिछली तीन बार से लगातार एनोस वहां से जीत रहे है़ं वोटों की गोलबंदी में वह सफल रहे है़ं इस बार पत्नी मेनन एक्का को उतार कर दांव लगाया है़

वहीं कांग्रेस ने आदिवासी वोट बैंक में पैठ बनाने के लिए नेताओं की टीम को लगा दिया है़ सेंगल अभियान चलाने वाले थियोडर किड़ो व बेंजामिन लकड़ा जैसे ईसाई नेता है़ं वहीं झाविमो के बंधु तिर्की भी समीकरण बदलने में कांग्रेस के साथ है़ं श्री तिर्की कांग्रेस के पक्ष में चुनाव अभियान चला रहे है़ं

इससे कांग्रेस को मजबूती मिली है़ चुनाव अभियान में पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत, प्रकाश उरांव जैसे आदिवासी नेता भी उतरेंगे. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला से भी कांग्रेस पार्टी ने समर्थन का आग्रह किया है़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार खुद चुनाव अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे है़ं इधर एनोस एक्का की पार्टी की बेचैनी बढ़ी है़ एनोस के जेल में बंद रहने से चुनाव अभियान पर असर दिख रहा है़ कांग्रेस के उम्मीदवार विक्सल कोंगाड़ी जल, जंगल, जमीन के अभियान से जुड़े रहे है़ं

कांग्रेस को भरोसा है कि अंडर करंट को अपने पक्ष में करेंगे़ उधर, भाजपा के बसंत सोरेंगे खड़िया समाज के नेता है़ं साफ-सुथरी सामाजिक छवि रही है़ खड़िया और गैर ईसाई वोटाें की गोलबंदी कर भाजपा अपने पक्ष में चुनावी धार मोड़ना चाहती है़ गैर आदिवासी वोट को समेटने के लिए प्रदेश से लेकर ग्रास रूट के कार्यकर्ता लगे है़ं

राजद ने झापा का समर्थन कर चौंकाया : राजद शुरू में एनोस एक्का की पार्टी को समर्थन करने के पक्ष में नहीं था़ प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हेमंत सोरेन को मनाने उनके आवास गयी थीं.

तब राजद की दलील थी कि यूपीए के लिए एनोस भरोसेमंद नहीं है़ं उन्होंने कभी यूपीए का साथ नहीं दिया. राजद ने झामुमो से प्रत्याशी देने का आग्रह किया था, लेकिन राजद ने सोमवार को एनोस एक्का की पार्टी का समर्थन कर सबको चौंका दिया है़ राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, एनोस एक्का इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद तक संदेश पहुंचाने में सफल रहे़ लालू प्रसाद के फरमान के बाद राजद ने संभवत: एनोस को समर्थन दे दिया है़ इससे कांग्रेस को झटका लगा है़

मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

रांची : कोलेबिरा उप चुनाव को निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में कराने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त एल ख्यांगते से मिला. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व केंद्रीय मंंत्री सुबोधकांत सहाय, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, आलोक दुबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव शामिल थे. चुनाव आयोग को सौंपे गये पत्र में कहा गया कि कोलेबिरा उपचुनाव को प्रभावित करने की शिकायतें बड़ी तादाद में मिल रही हैं. झापा प्रत्याशी मेनन एक्का के पति एनोस एक्का जेल से उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए लोगों को फोन कर धमकी दे रहे हैं.

वहीं दूसरी तरफ जब पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पूर्व विधायक नियल तिर्की से जेल में मिलने गये, तो उन्हें जेल मैन्युअल एवं नियमों का हवाला देते हुए मिलने से रोक दिया गया. सुबोधकांत सहाय ने कहा कि यह गंभीर मामला है. इसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें