39.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

रांची में सर्दी ने दी दस्तक, अभी और गिरेगा तापमान

रांची : झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है. राजधानी रांची में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. 18 अक्तूबर को रांची का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री था, जो 19 अक्तूबर को करीब तीन डिग्री गिरकर 13.5 डिग्री सेल्सियस रह गया. इसके साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. फलस्वरूप सुबह […]

रांची : झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है. राजधानी रांची में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. 18 अक्तूबर को रांची का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री था, जो 19 अक्तूबर को करीब तीन डिग्री गिरकर 13.5 डिग्री सेल्सियस रह गया. इसके साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. फलस्वरूप सुबह और शाम को ठंड का ज्यादा एहसास हो रहा है.

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के आंकड़े बताते हैं कि शाम ढलते ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगता है. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी. तापमान में गिरावट के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चलेंगी.

हालांकि, तापमान में गिरावट को असामान्य नहीं कहा जा रहा. 14 से 19 अक्तूबर के बीच की बात करें, तो इस दौरान औसत तापमान करीब 15 डिग्री रहा. इस दौरान हवा की गति 1.4 किलोमीटर प्रतिघंटे से 3.5 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही.

विश्वविद्यालय के कृषि, मौसम एवं पर्यावरण विभाग के अध्‍यक्ष डॉ ए वदूद ने कहा है कि तापमान का गिरना सामान्य प्रक्रिया है. इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है. धीरे-धीरे तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें