37.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

रांची : कई लोगों ने थामा आजसू का दामन

रांची : आजसू पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें झामुमो क्रीड़ा मंच के रांची जिलाध्यक्ष अमित महतो और रामगढ़ जिलाध्यक्ष विवेक कुमार करमाली के नेतृत्व में कई लोगों ने अध्यक्ष सुदेश महतो के समक्ष पार्टी का दामन थामा. श्री महतो ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया […]

रांची : आजसू पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें झामुमो क्रीड़ा मंच के रांची जिलाध्यक्ष अमित महतो और रामगढ़ जिलाध्यक्ष विवेक कुमार करमाली के नेतृत्व में कई लोगों ने अध्यक्ष सुदेश महतो के समक्ष पार्टी का दामन थामा. श्री महतो ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया और कहा कि झारखंड की राजनीति करवट बदल रही है.
युवा वर्ग अपने हक, अधिकार एवं राज्य के विकास के प्रति जागरूक हुए हैं. मौके पर अनूप महतो, हासिब अंसारी, रफीक अंसारी, विजय महतो, विकास महतो, संजय महतो, पवन महतो, लगन महतो, मनोज मुंडा, चंदन करमाली, रंजीत कुमार मुंडा आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें