25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

देर रात तक संशय के बाद अर्जुन मुंडा विजेता घोषित

खूंटी : खूंटी लोकसभा सीट का परिणाम देर रात जारी हुआ. भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा 1445 वोट से विजयी घोषित किये गये. यहां भाजपा व कांग्रेस के बीच पहले चरण से ही कांटे की टक्कर रही. देर शाम कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने पुनर्मतगणना की मांग की. इस वजह से परिणाम की घाेषणा में देर […]

खूंटी : खूंटी लोकसभा सीट का परिणाम देर रात जारी हुआ. भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा 1445 वोट से विजयी घोषित किये गये. यहां भाजपा व कांग्रेस के बीच पहले चरण से ही कांटे की टक्कर रही. देर शाम कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने पुनर्मतगणना की मांग की. इस वजह से परिणाम की घाेषणा में देर हुई. मतगणना केंद्र के बाहर दोनों पार्टी के लोग रिजल्ट का इंतजार करते रहे.

मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई. पहले राउंड का परिणाम लगभग 9.30 बजे मिला. जिसमें अर्जुन मुंडा को अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा पर 3110 मतों की बढ़त मिली. अर्जुन मुंडा को कुल 27,408 व कालीचरण मुंडा को 24, 298 मत मिले. इसकी सूचना बाहर आते ही भाजपा समर्थकों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी.
दूसरे राउंड तक अर्जुन मुंडा के वोटों की संख्या 53,345 व कालीचरण मुंडा की 51,212 हो गयी. तीसरे राउंड तक अर्जुन मुंडा को 79,413 और कालीचरण मुंडा को 78,990 मत प्राप्त मिले. इस राउंड में भाजपा को 423 मतों की बढ़त मिली. चौथे चरण में कालीचरण मुंडा ने बढ़त बना ली. उन्हें 2110 मतों की बढ़त मिली. उनके वोटों की कुल संख्या 1,07,588 व अर्जुन मुंडा की 1,05,478 हो गयी. जैसे ही कालीचरण मुंडा को बढ़त मिली. कांग्रेस कार्यकर्ता खुशियां मनाने लगे.
पटाखे चलाने लगे. वहीं भाजपा खेमा चिंतित हो गया. पांचवें चरण में कालीचरण के वोटों की संख्या 1, 36,094 व अर्जुन मुंडा के वाेटाें की संख्या 1,32,501 हुई. छठे चरण में कालीचरण ने 5620 मतों की बढ़त बना ली. इस चरण तक कालीचरण मुंडा के कुल मत 1,63,737 मत हो गये. वहीं अर्जुन मुंडा का मत 1,58,117 रहा. सातवें चरण में कालीचरण मुंडा के वोटों की संख्या 1,97,166 पहुंची. वहीं अर्जुन मुंडा 1,75,842 मत पर रहे. आठवें चरण में कांग्रेस ने 23,464 मतों से बढ़त बना ली. कालीचरण मुंडा के मतों की संख्या 2,24,116 व अर्जुन मुंडा की 2,00,652 हुई.
नौवें चरण में कालीचरण मुंडा के कुल वोट 2,51,204 व अर्जुन मुंडा के वाेट 2,25,594 हुए, जबकि 10वें चरण में कालीचरण मुंडा के वोटों की संख्या 2,78,418 और अर्जुन मुंडा की 2,54,662 हो गयी. 11वें चरण में कांग्रेस की बढ़त कम हो गयी. कालीचरण मुंडा 14, 971 मत से आगे चल रहे थे. उनके कुल वोट 3,02,488 हुए व अर्जुन मुंडा के वोटों की संख्या 2,87,517 पहुंची. 12वें राउंड में कालीचरण मुंडा की बढ़त का अंतर मात्र 7,907 रह गया.
उनके कुल वोट 3,25,632 हो गये. वहीं अर्जुन मुंडा के वोटों की संख्या 3,17,725 हुई. इससे भाजपा समर्थकों को जीत की उम्मीद नजर आने लगी. 13वें राउंड में कालीचरण मुंडा की बढ़त का अंतर घटकर 4,948 पर आ गया. कालीचरण कुल 3,49,483 मत पर पहुंचे. वहीं अर्जुन मुंडा के वोटों की संख्या 3,44,535 हो गयी. 14वें राउंड में भाजपा ने 1153 मतों से बढ़त बना ली. इस राउंड में अर्जुन मंुडा के कुल वोट 3,67,766 हो गये.
वहीं कालीचरण मुंडा का वोट 3,66,613 पहुंचा. 15वें राउंड में भाजपा की बढ़त 1423 पर आ गयी. अर्जुन मुंडा 3,79,688 वोट पर पहुंचे. वहीं कालीचरण के कुल वोट 3,78,265 हो गये. 16वें राउंड में अर्जुन मुंडा 3,81,045 व कालीचरण 3,78,970 वोट पर पहुंचे. इस चरण में अर्जुन मुंडा 2075 मतों से आगे निकल गये. इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने मतों के आंकड़ों को लेकर विरोध किया.
कालीचरण ने जिला प्रशासन द्वारा जारी मतों की संख्या और मतगणना केंद्र में दर्ज मतों में तीन हजार का अंतर बताया. उनके अनुसार कांग्रेस का मत भाजपा के पक्ष में चला गया. इसके बाद उन्होंने कुल मतदान और मतों की गिनती को लेकर भी आपत्ति दर्ज की. इसे लेकर उन्होंने पुनर्मतगणना की मांग की. कहा कि कुल मतों की गिनती कुल मतदान से भी अधिक है. इससे मामला फंसा रहा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें