26 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

रांची : आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों और नगर निगम के कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

रांची : रांची नगर निगम सफाई मजदूर संघ और रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले 26 फरवरी से होनेवाली हड़ताल वापस ले ली गयी है. सोमवार को नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने सफाई कर्मचारी संघ और नगर निगम कर्मचारी संघ के सदस्यों के साथ बैठक की. इसमें अपर […]

रांची : रांची नगर निगम सफाई मजदूर संघ और रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले 26 फरवरी से होनेवाली हड़ताल वापस ले ली गयी है. सोमवार को नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने सफाई कर्मचारी संघ और नगर निगम कर्मचारी संघ के सदस्यों के साथ बैठक की.
इसमें अपर नगर आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए नगर निगम गंभीर है. इसके लिए निगम बहुत जल्द सरकार को पत्र लिखेगा. अगर सरकार से इन मांगों को सहमति मिल जाती है, तो कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा किया जायेगा. अपर नगर आयुक्त के इस आश्वासन पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम और सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव ने मंगलवार से होनेवाली हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें