25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

रांची : पोल खोल अभियान चलायेगी महिला कांग्रेस

रांची : प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन में हुई. महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने अध्यक्षता की. बैठक में भाजपा सरकार के खिलाफ सभी जिलों में पोल खोल अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को कहा गया कि अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में […]

रांची : प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन में हुई. महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने अध्यक्षता की. बैठक में भाजपा सरकार के खिलाफ सभी जिलों में पोल खोल अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.

महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को कहा गया कि अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में घर-घर जाकर राज्य सरकार की महिलाओं के प्रति उदासीनता एवं नाकामी का पोल खोलेंगी. राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव का स्वागत पांच जनवरी को भव्य तरीके से करने का भी निर्णय लिया गया.

साथ ही नौ जनवरी को गुमला से प्रियदर्शनी योजना, 16 जनवरी को बोकारो जिला से मेरी गीता, 20 जनवरी को चाईबासा से महिला अधिकार यात्रा शुरू करने की बात कही गयी. बैठक में पुनीता चौधरी, नूरजहां खान, नीलम सहाय, अनीता सिन्हा, संगीता टोप्पो, हेमा मिंज, राखी कौर, लीलावती देवी, प्रियंका वर्मन, गौरी मल्लिक, अरुणा मुखी, सीता एक्का, चंपा कुमार, मेरी तिर्की, विनीता पाठक, ऊषा यादव, नागमणि, बिंदिया मुखी समेत कई महिलाएं मौजूद थीं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें